सामूहिक दुनिया मान रही भारत का लोहा,आने वाली सदी हमारी होगी : योगी

उत्तर प्रदेशसामूहिक दुनिया मान रही भारत का लोहा,आने वाली सदी हमारी होगी :...

Date:

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा कि सामूहिक प्रयास से आने वाली सदी भारत की है। भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा। विगत आठ सालों में भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और ताकत का दुनिया ने लोहा माना है। गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि आने वाले 25 साल के लक्ष्य को आगे करके उसके अनुरूप कार्ययोजना बनानी होगी। हमारा लक्ष्य आजादी के शताब्दी वर्ष तक भारत को वैभवशाली—समृद्धशाली बनाना है। हम अभिभावक के रूप में अपने बच्चे के लिए लक्ष्य को लेकर सजग रहते हैं। उसी प्रकार की भावना देश के प्रति होनी चाहिए।

Read also: Covid Booster Dose: 92 प्रतिशत लोगों ने नहीं ली वैक्सीन की तीसरी या बूस्टर डोज की खुराक

उन्होंने कहा कि देश अपने लक्ष्यों के प्रति एकदम सही ट्रैक पर चल रहा है। जरूरत इस बात की है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र में दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। नौजवान,किसान, छात्र, शिक्षक, कलाकार, कर्मचारी,व्यापारी,अधिवक्ता सभी अपने क्षेत्र में निष्ठा व ईमानदारी से कार्य कर अपने लक्ष्य प्राप्ति में योगदान दें।  उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजन में व्यास की गद्दी सर्वोच्च मानी जाती है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में पांच श्रेणी के गुरुओं का उल्लेख किया गया है। इनमें माता-पिता, भाई-बहन, बड़े-बुजुर्ग, शिक्षा गुरु और दीक्षा गुरु हैं। ये सभी किसी न किसी रूप में हम सबका मार्गदर्शन करके जीवन के पथ पर आगे बढ़ाते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related