UP Election 2022 : प्रदेश विधानसभा चुनाव का सातवां चरण भेदने को बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पार्टी के दिग्गज

विधानसभा चुनावUP Election 2022 : प्रदेश विधानसभा चुनाव का सातवां चरण भेदने को...

Date:


UP Election 2022 : प्रदेश विधानसभा चुनाव का सातवां चरण भेदने को बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पार्टी के दिग्गज

लखनऊ। उप्र विधानसभा चुनाव (UP assembly election) के सातवें चरण का चुनाव प्रचार में अब एक दिन बाकी बचा है। ऐसी स्थिति में सभी दलों ने प्रचार के लिए पूरा जोर झोंक दिया है। इसमें पश्चिमी बंगाल की प्रधानमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची और वो गंगा पूजन के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर वापस लौट गई। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बाबा का अर्शिवाद लेने के लिए पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा उनकी बहन और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी दिन में काशीपुराधिपति का आशीर्वाद ग्रहण कर सातवें चरण के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट मांग रहे हैं।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव: जिस सीट पर अधिक प्रत्याशी उसका चुनाव परिणाम आने में होगी देरी

काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी सामान्य तरीके से गोदौलिया से विश्वनाथ मंदिर पैदल ही पहुंचे। इस दौरान दोनों कांग्रेसी नेताओं ने अपने काफिले को गोदौलिया चौराहे पर रोक दिया और वहां से पैदल मंदिर तक पहुंचे। इस दौरान दोनों भाई-बहन ने आम लोगों से बात की। दोनों ने बाबा के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन कर आर्शिवाद लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...