हमीरपुर में मतदाता फर्स्ट डिविजन पास, पिछली बार से बढ़ा मतदान

विधानसभा चुनावहमीरपुर में मतदाता फर्स्ट डिविजन पास, पिछली बार से बढ़ा मतदान

Date:


हमीरपुर में मतदाता फर्स्ट डिविजन पास, पिछली बार से बढ़ा मतदान

हमीरपुर : मतदान प्रतिशत बढ़ाने को जिला प्रशासन द्वारा बूथ पर सबसे पहले मतदाता को सम्मानित कर प्रमाण पत्र देने पहल खासी कारगार साबित हुई। यही कारण रहा कि बूथों पर सुबह सात बजे से पहले ही लाइनें लग गई। जिले की दोनों सीटों में विधानसभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिले के करीब 522070 मतदाताओं ने 64.35 प्रतिशत मतदान कर अपने प्रतिनिधि के लिए सियासत का रास्ता तैयार कर दिया है। सदर विधानसभा में 63.87 व राठ में 64.84 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया।

Read als0- चुनावी घमासान : शाम 5 बजे तक यूपी में 57.58 फीसदी, पंजाब में 63.44 फीसदी मतदान

लोकतंत्र के इस महोत्सव में दोनों विधानसभा के मतदाताओं में उत्साह दिखा। शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए प्रेक्षकों समेत जिले के आलाधिकारी भारी लाव-लश्कर के साथ भ्रमण पर बने रहे। बेहतर मौसम व व्यवस्थाओं के चलते वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 01.59 प्रतिशत मतदान बढ़ा। दिन बढ़ते ही जिले की दोनों सदर व राठ विधानसभाओं में मतदाता उत्साह के साथ बूथों पर पहुंच मतदान करने पहुंचे। यही कारण रहा कि दोपहर तीन बजे के पूर्व हर दो घंटे में दोनों विधानसभाओं का मतदान प्रतिशत 11 से 15 प्रतिशत के करीब बढ़ा। वहीं तीन बजे से पांच के बीच रफ्तार में कमी आई और सात प्रतिशत मतदान हुआ।

Read also- तीसरे चरण के मतदान में ईवी एम खराब की सबसे अधिक शिकायत फर्रुखाबाद में,घंटों रुकी वोटिंग

शहर के इस्लामिया इंटर कालेज, आर्य समाज विद्यालय, श्री विद्या मंदिर सहित अन्य बूथों पर समय पर वोटिग शुरू हुई। वहीं कुछ स्थानों से ईवीएम खराब होने के कारण कुछ देर के लिए मतदान बाधित हुआ, लेकिन सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने इन्हे बदलकर मतदान कराया गया। जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के साथ प्रेक्षकों ने बूथों पर पहुंच व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मतदान को लेकर सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए। मतदान केंद्रों के अंदर सुरक्षा की जिम्मेदारी अ‌र्द्धसैनिक बल के जवानों के कंधों पर थी तो मतदान केंद्र के बाहर की जिम्मेदारी यूपी पुलिस के हवाले थी। वहीं कोरोना संक्रमण की रोकथाम को सभी मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई। इसके अलावा कई जगहों पर अफवाहों का दौर भी जारी रहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...