Clean Chit to Aryan In Drugs Case: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के सुपुत्र आर्यन खान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बहुत बड़ी राहत दी है, ड्रग्स-ऑन-क्रूज केस में NCB ने आर्यन खान को आरोपी नहीं बनाया है, NCB ने जो 6 हज़ार पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है उसमें शाहरुख़ के सुपुत्र का नाम नहीं है। इसका मतलब आर्यन अब इस केस से बरी हो चुके हैं।
Also Read : Sidhu In Patiala Jail: क्रिकेटर, राजनेता और अब क्लर्की: पटियाला जेल में सिद्धू को मिला काम
एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आर्यन के अलावा पांच अन्य लोगों के खिलाफ भी पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। बता दें कि यह मामला तब सुर्ख़ियों में आया जब पिछले वर्ष दो अक्टूबर को NCB के तत्कालीन चीफ समीर वानखेड़े ने मुंबई में एक क्रूज़ पर रेड डाली थी जो गोवा जा रहा था, खबर मिली थी कि इस क्रूज़ पर पार्टी होने वाली है और वहां पर बड़ी मात्रा में ड्रग्स भी इस्तेमाल होगी। रेड के दौरान आर्यन खान समेत नौ लोगों को इस मामले में गिरफ्ता किया गया था। तब आर्यन को तीन हफ्ते जेल में बिताने पड़े थे और मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा था। बाद में पुख्ता साक्ष्य न होने पर आर्यन को ज़मानत मिल गयी थी।
Also Read : कानून बनाकर धनखड़ से कुलाधिपति का हक़ छीनेंगीं ममता
इस बीच आर्यन खान को घेरकर सुर्खियां बटोरने वाले समीर वानखेड़े खुद विवादित होते चले गए यहाँ तक कि उनको NCB से हटना भी पड़ा। उनपर शाहरुख़ खान के बेटे को जबरन फंसाने के लिए करोड़ों रूपये लेने के आरोप भी लगे। उनपर धर्म बदलने और उसे छुपाने का भी आरोप लगा। मीडिया ने उन्हें उस समय हीरो और आर्यन को ज़ीरो साबित करने की भरपूर कोशिश की थी। आज इस खबर पर जब उनसे प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गयी तो वह सॉरी कहकर निकल गए।

