Health: आपातकालीन हाई ब्लड प्रेशर को ऐसे करें कम, छोड़े इन आदतों का साथ

लाइफस्टाइलHealth: आपातकालीन हाई ब्लड प्रेशर को ऐसे करें कम, छोड़े इन आदतों...

Date:

हाई ब्लड प्रेशर को एक गंभीर समस्या माना जाता है, जिसके चलते लोग आजकल अधिक परेशान रहते हैं। वहीं इस समस्या के होने पर सीने में दर्द, सिरदर्द, सांस में तकलीफ आदि परेशानियों से जूझना पड़ता है। दूसरी ओर यह गंभीर बीमारी हमें हमारी अनियमित जीवनशैली, तनाव, उल्टा सीधा खाना आदि के घेर लेती है, वहीं अगर ब्लड प्रेशर 120/80 मिमी एचजी से अधिक होता है, तो इस स्थिति को हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है। वहीं कुछ दैनिक उपायों को आप जीवन में अपनाकर इस स्थिति से बच सकते हैं, आईये जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारें में- 

अपनाए व्यायाम को, झट से मिलेगा छुटकारा- 
हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिये आप व्यायाम को अपनी जीवनशैली में अपना सकते हैं, वहीं रोजाना 30 मिनट व्यायाम करने से आप इसे बेहतर स्थिति में ला सकते हैं। वहीं व्यायाम का लाभ पूरे शरीर को होता है।

कम करें नमक का सेवन, होगा फायदेमंद-
सोडियम को ब्लड प्रेशर बढ़ाने के मुख्य कारणों में से एक माना जाता है, वहीं अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इसका सेवन अधिक मात्रा में न करें। दूसरी ओर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में 1500 मिलीग्राम से कम नमक खाने की सलाह दी जाती है, जोकि इसे नियंत्रित रखता है। 

बन्द करें अल्कोहल का सेवन- 
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के दौरान किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिये, क्योंकि ऐसा करने से रक्तचाप में अत्यधिक वृद्धि होती है, जोकि शरीर के लिये हानिकारक है। 

कम करें मानसिक तनाव-
ऐसा माना जाता है कि जो लोग तनाव लेते हैं, वह अन्य लोंगो की अपेक्षा अधिक बीमार रहते हैं। वहीं अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति के दौरान अधिक तनाव लेते हैं तो इससे बचें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related