सेना में देश को आंख दिखाने वालों को माकूल जवाब देने की ताकत: रक्षा मंत्री

फीचर्डसेना में देश को आंख दिखाने वालों को माकूल जवाब देने की...

Date:


सेना में देश को आंख दिखाने वालों को माकूल जवाब देने की ताकत: रक्षा मंत्री

लेह: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि देश को सेना के शौर्य और पराक्रम पर पूरा विश्वास है और सेना में देश को आंख दिखाने वालों को माकूल जवाब देने की ताकत है।

शांति स्थापना के लिए शस्त्र धारण
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने के साथ लेह और लद्दाख के तीन दिन के दौरे पर गए श्री सिंह ने आज लद्दाख में ऐतिहासिक थिकसे मठ गए। राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारे यहां परम्परा रही है कि यदि हम शस्त्र भी धारण करते हैं तो केवल शांति की स्थापना के लिए। मुझे सेना के शौर्य और पराक्रम पर पूरा विश्वास है और आंख दिखाने वालों को माकूल जवाब देने की कूवत उनके अन्दर है।”

शौर्य और पराक्रम
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने यह सिद्ध कर दिया है कि उसमें शौर्य और पराक्रम के साथ संयम भी है। जहां संयम की आवश्यकता होती है, वहां सेना संयम भी बरतती है और जहां शौर्य और पराक्रम की आवश्यकता होती है, सेना वहां पर शौर्य और पराक्रम का भी परिचय देती है।

इसलिए बनाना पड़े केंद्र शासित प्रदेश
रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद की समस्या और सामाजिक-आर्थिक विकास न होने के चलते जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की आवश्यकता पड़ी और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इसके बाद आतंकवादी गतिविधियों में कमी आई है और विकास में तेज़ी आयी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...