मुंबई: जैसमीन भसीन को पहचान नागिन 4 से मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने नयनतारा का किरदार निभाया था। जैसमीन ने साल 2011 में तमिल फिल्म ‘वानम’ से डेब्यू किया। जैसमीन ने कई तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम किया। साल 2015 में जैसमीन भसीन ने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया। साल 2015 में उन्होंने टीवी सीरियल टशन-ए-इश्क में काम किया था। इसके बाद वह दिल से दिल तक, बेलन वाली बहू और तू आशिकी जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं।
जैसमीन ने बिग बॉस 14 में खुलासा किया था कि उनके चेहरे और शरीर में कई दाग थे जिसके चलते वह जब भी ऑडीशन देती थी, उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता था। रोजाना 8-10 रिजेक्शन का सामना करते हुए व बुरी तरह टूट गई थी। जैसमीन ने कहा, ‘मैंने मान लिया था कि मेरा कुछ नहीं हो सकता।’
जैसमीन आगे कहती हैं, ‘मैं बुरी तरह हार गई थी, जिसके बाद एक दिन मैंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला लिया। मैं एक साथ ढेर सारी अलग-अलग दवाइयां खा लीं, लेकिन किस्मत से मैं बच गई।’

