तीरंदाज पैरालंपियन खिलाड़ी विवेक चिकारा बने twin daughters के पिता, घर में छाई खुशियां

फीचर्डतीरंदाज पैरालंपियन खिलाड़ी विवेक चिकारा बने twin daughters के पिता, घर में...

Date:

मेरठ। तीरंदाजी के पैरालंपियन खिलाड़ी विवेक चिकारा पिता बन गए। आज बृहस्पतिवार को बागपत रोड स्थित एक हॉस्पिटल में विवेक की पत्नी शैली ने दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। पैरालंपियन खिलाड़ी विवेक चिकारा ने दोनों बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर करते हुए यह जानकारी दी।

टोक्यो पैरालंपिक में कर चुके हैं प्रतिभाग

मेरठ में जानी क्षेत्र के गांव महपा निवासी विवेक चिकारा टोक्यो पैरालंपिक में प्रतिभाग कर चुके हैं। जबकि एशियन गेम्स में भी वो पदक जीत चुके हैं। गुरुकुल प्रभात आश्रम टिकरी में कोच सत्यदेव प्रसाद से धनुर्विद्या लेकर विवेक ने पैरालंपिक खेलों में भाग लिया था। जिसमें वो सफल हुए थे।


बताया गया है कि 28 नवंबर 2021 को विवेक चिकारा की शादी शैली के साथ हुई थी। परिवार में दो बेटियों के आने से घर में लक्ष्मी के आगमन जैसा माहौल है। विवेक चिकारा ने बताया कि उनकी पत्नी शैली और दोनों बेटियां स्वस्थ हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...