कानपुर में एक बार फिर ट्रेन डिरेल करने की कोशिश, ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर

उत्तर प्रदेशकानपुर में एक बार फिर ट्रेन डिरेल करने की कोशिश, ट्रैक पर...

Date:

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की कोशिश हुई है। एकबार फिर रेलवे ट्रैक पर छोटा गैस सिलेंडर मिला है जिसकी वजह से ट्रेन के पटरी से उतरने या इंजन पलटने की आशंका थी। जानकारी के मुताबिक उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास छोटा एलपीजी सिलेंडर मिला। यहां से मालगाड़ी गुजरने वाली थी तभी लोको पायलट ने मालगाड़ी रोक दी जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

जीआरपी के मुताबिक घटना कानपुर से 35 किलोमीटर दूर प्रेमपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह 5:50 बजे हुई। मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही थी। रास्ते में प्रेमपुर में मालगाड़ी का स्टॉप था और इसी वजह से ट्रेन की रफ्तार भी धीमी थी। तभी लोको पायलट की नज़र ट्रैक पर रखे गैस सिलेंडर पर पड़ी तो वो घबरा गया। उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, ट्रेन का इंजन सिलेंडर के करीब पहुँच गया था मगर माल गाड़ी रुक गयी थी. ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिलने की खबर मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और जीआरपी मौके पर पहुंच गई।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज जा रही थी। ट्रेन प्रेमपुर स्टेशन से कुछ दूर ही चली थी कि मालगाड़ी के लोको पायलट को सिग्नल से थोड़ी दूर पहले सिलेंडर पड़ा दिखा। इसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया गया। बता दें कि यूपी में पिछले एक महीने में ट्रेन पलटने की यह 5वीं साजिश है। इससे पहले 8 सितंबर को कानपुर में कासगंज रूट पर भरा सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश रची गई थी। ट्रेन के पास बोतलों में बारूद और पेट्रोल भी रखा मिला था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...