तो इसलिए केजरीवाल ने दिया CM पद से इस्तीफ़ा

नेशनलतो इसलिए केजरीवाल ने दिया CM पद से इस्तीफ़ा

Date:

हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उन्होंने इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि सीबीआई और ईडी द्वारा उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से वह आहत थे। दिल्ली में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी ईमानदारी पर हमला करने और आप नेताओं को जेल भेजने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा, “मैंने इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि मैं भ्रष्टाचार के आरोपों से आहत था। मैंने सिर्फ सम्मान कमाया है, पैसा नहीं।”

केजरीवाल ने कहा, पिछले दस सालों से हम ईमानदारी से सरकार चला रहे थे, हमने बिजली और पानी मुफ्त किया, लोगों के लिए इलाज मुफ्त किया और शिक्षा को बेहतरीन बनाया, मोदी जी को लगने लगा कि अगर उन्हें उनसे जीतना है तो उन्हें उनकी ईमानदारी पर हमला करना होगा और फिर उन्होंने केजरीवाल, सिसोदिया और आप को बेईमान साबित करने और हर नेता को जेल में डालने की साजिश रची।

बता दें कि कल शाम आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की जगह ली जिन्होंने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। आतिशी के साथ सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने नई सरकार में अपने पदों को बरकरार रखा। सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत कैबिनेट में नए चेहरे हैं।

आतिशी सरकार का कार्यकाल संक्षिप्त होगा क्योंकि दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। आतिशी को मंगलवार को विधायक दल का नेता चुना गया, इससे पहले केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...