ED FEMA: अनिल अंबानी की पत्नी टीना पहुंची ED ऑफिस, फेमा मामले में दर्ज हुआ केस

बिज़नेसED FEMA: अनिल अंबानी की पत्नी टीना पहुंची ED ऑफिस, फेमा मामले...

Date:

ED FEMA: रिलायंस ग्रुप के अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी के खिलाफ फेमा मामले में केस दर्ज हुआ है। टीना अंबानी को ईडी से समन मिलने के बाद वो आज ईडी ऑफिस पहुंची हैं। ईडी कार्यालय पहुंची अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी से जब मीडिया ने बात करनी चाही तो उन्होंने नो कमेंट कहकर जवाब दिया।

बता दें कि टीना अंबानी के खिलाफ फेमा मामले में सोमवार को मामला दर्ज हुआ था। बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी आज मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय ईडी के ऑफिस में पेश हुईं। सोमवार को फेमा मामले में अनिल अंबानी ने अपने बयान दर्ज कराए थे। रिलायंस एडीए समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन मामले से जुड़ी जांच के संबंध में कल सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) की धाराओं के तहत मामला दर्ज में बयान देने के लिए अंबानी को बलार्ड एस्टेट इलाके में संघीय एजेंसी के ऑफिस में पेशी के लिए बुलाया गया था। अनिल अंबानी यस बैंक के प्रमोटर राणा कपूर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इससे पहले 2020 में ईडी के सामने पेश हुए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related