अपने ग्लैमरस अवतार और खूबसूरत अंदाज से हमेशा हैरान करने वाली सदाबहार एक्ट्रेस इन दिनों अपने एक फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए कराए गए फोटोशूट में 68 साल की रेखा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन इस फोटोशूट में रेखा की मांग में लगे सिन्दूर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. रेखा की शादी नहीं हुई है, फिर भी वह शान से अपनी मांग में सिन्दूर भरती हैं। कई मौकों पर उन्हें सिन्दूर में देखा गया है. रेखा ने वोग अरेबिया मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया और साथ में प्यार और रिश्तों पर खुलकर बात की। मैगजीन से बातचीत में रेखा ने प्यार और रिलेशनशिप पर भी काफी गहराई से बात की है।
मालूम हो कि एक समय रेखा का अफेयर अमिताभ बच्चन के साथ था। दोनों के रिश्ते के चर्चे फिल्म इंडस्ट्री में खूब थे. लेकिन कुछ कारणों से रेखा और अमिताभ का प्यार ‘इश्क की नैय्या’ से आगे नहीं बढ़ सका और दोनों अलग हो गए। लेकिन अलग होने के बावजूद भी रेखा उन्हें आज तक भूल नही पाई है।
‘एक बार रिश्ता बन जाए तो वह हमेशा कायम रहता है’
इंटरनेशनल मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रेखा ने प्यार के बारे में कहा, ‘जब आप किसी से या किसी चीज से बेहद प्यार करते हैं तो क्या प्यार खत्म हो जाता है? नहीं, एक बार जब कोई रिश्ता स्थापित हो जाता है, तो वह हमेशा के लिए रहता है। कभी-कभी हमें अधिक की आवश्यकता होती है और कभी-कभी यह पर्याप्त होता है। यह मेरे काम पर लागू होता है.
इस तरह अमिताभ बच्चन से प्यार कबूल हुआ
वहीं, जब रेखा 2004 में सिमी गरेवाल के चैट शो रेंडेज़वस विद सिमी गरेवाल में पहुंचीं, तो अभिनेत्री ने अमिताभ बच्चन के लिए अपने प्यार का इज़हार किया। यह इंटरव्यू तीन भागों में प्रसारित किया गया था. जब सिमी ग्रेवाल ने अपने शो में रेखा से पूछा कि क्या उन्हें कभी अमिताभ बच्चन से प्यार हुआ था? तो रेखा ने कहा, ‘बिल्कुल. ओह, यह एक मूर्खतापूर्ण प्रश्न है। मुझे अभी तक एक भी ऐसा पुरुष, महिला या बच्चा नहीं मिला है जो उन्हें पागलों की तरह प्यार न करता हो। तो मुझे क्यों अलग किया जाना चाहिए? मुझे क्यों कहू मना करू ? मैं उनसे प्यार नहीं करती ? निःसंदेह, मैं उनसे प्यार करती हूँ। आप दुनिया का सारा प्यार ले लेंगे, और उसमें थोड़ा और जोड़ देंगे…. मुझे उस व्यक्ति के लिए बहुत प्यार महसूस होता है।
मुकेश अग्रवाल से शादी, 4 महीने बाद की आत्महत्या!
रेखा और उनकी निजी जिंदगी हमेशा एक रहस्य रही है। शायद एक्ट्रेस के बेहद करीबी लोग भी उनके जीवन और विचारों की गहराई को नहीं समझ पाए होंगे. लेकिन सभी उनसे बहुत प्यार करते हैं. लेकिन विडंबना यह है कि जिस अभिनेत्री के दिल में सभी के लिए इतना प्यार है वह आज सिंगल है। अमिताभ बच्चन की जया से शादी के 17 साल बाद रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की। लेकिन शादी के चार महीने बाद ही मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली. तब से रेखा आज तक अकेली हैं और उन्होंने कभी दोबारा शादी नहीं की।
सिन्दूर लगाने को लेकर बोली रेखा
रेखा को अकसर सिन्दूर लगाते देखा गया है । कई बार उनपर सवाल भी उठे हैं. साल 1980 में जब ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी हुई थी तब रेखा मांग में सिन्दूर भरकर पहुंची थीं। ऐसी चर्चा थी कि वह अमिताभ के नाम का सिन्दूर लगाती हैं। लेकिन ऐसा नहीं था. 1982 में जब रेखा को फिल्म ‘उमराव जान’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला तो एक्ट्रेस ने सिन्दूर लगाने की वजह बताई। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह जिस शहर और आसपास से आती हैं, वहां सिन्दूर लगाना फैशनेबल माना जाता है। चूंकि रेखा को मांग में सिन्दूर लगाना पसंद है इसलिए वह इसे लगाती हैं।मांग में सिन्दूर भरने को लेकर क्या बोली रेखा

