लखनऊ: यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय के खिलाफ महिला हैंडबाल खिलाड़ी ने बलात्कार की कोशिश का आरोप लगाया है, पुलिस ने अब उनके खिलाफ इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. आनंदेश्वर पांडेय पर राजस्थान के भिवाड़ी में यह केस दर्ज हुआ है। सोशल मीडिया पर आनंदेश्वर पांडेय और उस महिला खिलाड़ी की तस्वीर भी वायरल है। आनंदेश्वर पांडेय पर पहले भी महिला खिलाड़ियों के शोषण का आरोप लगता रहा है।
आनंदेश्वर पांडेय पर रेप का आरोप लगाने वाली हैंडबॉल खिलाड़ी राजस्थान की रहने वाली हैं।हालाँकि अबतक आनंदेश्वर पांडेय को गिरफ्तार नहीं किया गया है और इसकी वजह नौकरशाही में आनंदेश्वर पांडेय की खासी पैठ होना बताई जा रही है. आनंदेश्वर पांडेय ओलंपिक एसोसिएशन में काबिज है उन्हें संघ ने अबतक बर्खास्त नहीं किया।
पीड़िता की तहरीर पर राजस्थान के भिवाड़ी में केस दर्ज हुआ है। घटना स्थल केडी सिंह बाबू स्टेडियम बताया गया है इस लिए मामले को हजरतगंज थाने स्थानांतरित कर दिया गया है। मामले की जांच हजरतगंज पुलिस कर रही है. खेल असोसिएशंस पर दशकों से काबिज़ अधिकारीयों की मनमानी का शिकार अक्सर खिलाडी होते रहते हैं, महिला खिलाड़ियों को इन अधिकारीयों से सबसे ज़्यादा खतरा रहता है. अपने खेल कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए बहुत बार इन्हें समझौते करने पड़ते हैं. इस केस की सच्चाई क्या है इसकी बारे में तो पता जांच के बाद ही लगेगा, हालाँकि आनंदेश्वर पांडेय को रंगीन मिजाज़ माना जाता है लेकिन कभी कभी तस्वीर का रुख उल्टा होता है और बदनामी बहुत भारी पड़ जाती है.

