Jharkhand Seema Patra: आदिवासी नौकरानी से क्रूरता करने वाली भाजपा नेत्री हुई गिरफ्तार

नेशनलJharkhand Seema Patra: आदिवासी नौकरानी से क्रूरता करने वाली भाजपा नेत्री हुई...

Date:

अपनी नौकरानी के साथ क्रूरता की मिसाल कायम करने वाली भाजपा नेत्री सीमा पात्रा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही रांची पुलिस ने निलंबित सीमा पात्रा को बुधवार को गिरफ्तार भी कर लिया है. बता दें कि आदिवासी नौकरानी के साथ क्रूरता के मामले का संज्ञान लेते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने डीजीपी को फटकार लगाई थी। राज्यपाल ने कल डीजीपी नीरज सिन्हा से पूछा था कि भाजपा से निलंबित नेता सीमा पात्रा के खिलाफ अबतक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

पीड़िता ने बताया कि उसकी मालकिन सीमा पात्रा ने उसे गरम तवे से जलाया, लोहे के रॉड से दांत तक तोड़ दिए, ज़बान से फर्श तक साफ़ कराया, इसके अलावा भूखा और प्यासा रखकर एक कमरे में बंद रखा. सीमा पात्रा की क्रूरता यहीं पर नहीं ख़त्म हुई, उस निर्दयी महिला ने एक मजबीर आदिवासी महिला से पेशाब भी साफ़ कराया वह भी उसकी जीभ से. नौकरानी सुनीता ने बताया कि उसने कई सालों से सूरज की रोशनी नहीं देखी है. उसने बताया कि क्रूरता का ये सिलसिला पिछले 8 साल से जारी था.

Read also: UP Breaking: अदालत ने दिए इस एएसपी की गिरफ्तारी के आदेश, डीजीपी को लिखा पत्र

गौरतलब है कि भाजपा नेत्री द्वारा पीड़ित नौकरानी का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह आपबीती सुना रही है। यह घटना 22 अगस्त की बताई जा रही है. पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी और भाजपा नेत्री सीमा पात्रा द्वारा शारीरिक रूप से प्रताड़ित नौकरानी का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वायरल वीडियो में पीड़ित महिला अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही है, उसके कई दांत टूट चुके हैं यहाँ तक कि पीड़िता ठीक से बैठ भी नहीं पा रही थी। झारखंड के गुमला की रहने वाली 29 वर्षीय पीड़िता सुनीता पात्रा परिवार में 10 वर्षों से नौकरानी का काम कर रही थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related