उन्नाव में पीपल के पेड़ के नीचे मिली खाटू श्याम की मूर्ति, सपने से जुड़ा है मामला

नेशनलउन्नाव में पीपल के पेड़ के नीचे मिली खाटू श्याम की मूर्ति,...

Date:

न्यूज़ डेस्क – उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के हसनगंज इलाके से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां तहसील क्षेत्र के बीचपरी गांव में पीपल के पेड़ के नीचे खुदाई के दौरान खाटू श्याम की एक मूर्ति निकली है। जैसे ही यह खबर फैली, मूर्ति देखने के लिए गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि इस मूर्ति के बारे में एक युवक को सपने में जानकारी मिली थी। गांव निवासी मनोहर लाल का 25 वर्षीय बेटा अमरपाल इटावा में रहकर बी-फार्मा की पढ़ाई करता है। अमरपाल ने बताया कि उसे पिछले कई महीनों से सपने में खाटू श्याम दिखाई दे रहे थे और वे कहते थे कि वह घर के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे दबे हुए हैं।

मूर्ति मिलने की खबर फैलते ही वहां सैकड़ों लोग जमा हो गए। लोगों ने वहीं पीपल के पेड़ के नीचे मूर्ति को स्थापित कर दिया और दर्शन करने लगे। कई लोग वहां पूजा कर रहे हैं और चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं। प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

हालांकि कुछ लोग इसे अंधविश्वास भी बता रहे हैं। इस मामले पर एसडीएम प्रज्ञा पांडे ने कहा है कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related