UP News: मेरठ से खाटू श्याम जा रहे एक ही परिवार के छह लोगों की गाजियाबाद में सड़क हादसे में मौत

उत्तर प्रदेशUP News: मेरठ से खाटू श्याम जा रहे एक ही परिवार के...

Date:

Delhi Meerut Express way Road Accident: मेरठ के मवाना क्षेत्र के एक गांव से खाटू श्याम बाबा के दर्शन को जा रहे एक ही परिवार के छह लोगों की गाजियाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा आज सुबह 7.30 बजे का बताया जा रहा है। मेरठ के मवाना क्षेत्र के एक गांव से आज सुब​ह 5 बजे एक ही परिवार के आठ लोग टीयूवी गाड़ी से खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए निकले थे। बताया जाता है कि ये लोग दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से जा रहे थे। जैसे ही गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के ताज एक्सप्रेस वे फ्लाई ओवर पर पहुंचे इसी दौरान गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने टीयूवी में जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टीयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मौके पर ही छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके से बस का चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

बताया जाता है कि कार में चार बड़े और चार बच्चों सहित आठ लोग सवार थे। ये लोग दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे जा रहे थे। कार जब विजय नगर थाना क्षेत्र के ताज हाइवे के फ्लाईओवर पर पहुंची। इसी दौरान गलत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही बस टीयूवी से भिड़ गई। जिससे ​कार सवार 6 लोगों की मौेके पर मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पुलिस और राहत बचाव दल पहुंचा है। हादसे के बाद स्कूल बस का ड्राइवर मौके से फरार है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...