एमवे ने भारत में बाल कुपोषण के उन्मूलन के लिए अपनी लड़ाई तेज की

प्रेस रिलीज़एमवे ने भारत में बाल कुपोषण के उन्मूलन के लिए अपनी लड़ाई...

Date:


एमवे ने भारत में बाल कुपोषण के उन्मूलन के लिए अपनी लड़ाई तेज की

भारत सरकार के राष्ट्रीय पोषण मिशन में सहयोग देने के लिए माइक्रोन्यूट्रिएंट सप्लीमेंट – न्यूट्रीलाइट लिटिल बिट्स को लॉन्च किया

देहरादून: एमवे दुनिया भर में कुपोषण के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिससे हजारों बच्चों को बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिल रही है। भारत में एमवे अपने विश्व स्तर पर प्रसिद्ध पोषण कार्यक्रम – पॉवर ऑफ 5 के माध्यम से बाल कुपोषण से लड़ रहा है, जिससे छह साल से कम उम्र के बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिलती है। पोषण शिक्षा और मध्यवर्तन में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अब एक अभिनव माइक्रोन्यूट्रिएंट सप्लीमेंट – न्यूट्रीलाइट लिटिल बिट्स™ को लॉन्च करने की घोषणा की है – जो सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के कारण होने वाले एनीमिया जैसे रोगों का सामना करने में मदद करने के लिए दैनिक आवश्यक विटामिन और खनिज प्रदान करता है।

पिछले कुछ वर्षों में कुपोषण सभी भौगोलिक क्षेत्रों में एक मूक महामारी बन गया है, जो अब वर्तमान स्वास्थ्य संकट के कारण और तीव्र हो गया है। विशेष रूप से छोटे बच्चों में कुपोषण से लड़ने के एमवे के प्रयासों के बारे में बात करते हुए एमवे इंडिया के सीईओ अंशु बुधराजा ने कहा, “हम व्यापार करने के पारंपरिक तरीकों से हटकर चलने में विश्वास करते हैं। इस विचार के अनुरूप और भारत सरकार के राष्ट्रीय पोषण मिशन के साथ सहयोग करते हुए हमने 2018 में एक पोषण शिक्षा कार्यक्रम पॉवर ऑफ 5 की शुरुआत की, जिसके माध्यम से अब तक भारत में 36,000 बच्चों सहित 1,30,000 से अधिक वंचित लोगों को लाभान्वित किया गया है। इसके अलावा न्यूट्रिशन और वेलनेस के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए हमने न्यूट्रीलाइट लिटिल बिट्स को विकसित करने के लिए अपने उत्पादों, संसाधनों और संचालनों को अपने मूल्यों के साथ समन्वित किया है।

मुझे यह घोषणा करते हुए असीम खुशी हो रही है कि हम बच्चों को बेहतर, स्वस्थ और अधिक सशक्त जीवन जीने में मदद करने के लिए अपने पॉवर ऑफ 5 कार्यक्रम की लगातार बढ़ती शक्ति में लिटिल बिट्स का उपयोग करेंगे। मेरा दृढ़ विश्वास है कि बाल कुपोषण जैसे सामाजिक मुद्दों का संज्ञान लिए बिना आर्थिक विकास का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता है। चूंकि इस समस्या से निपटने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता है, अतः हमें उम्मीद है कि हमारे चल रहे पोषण कार्यक्रम के साथ-साथ न्यूट्रीलाइट लिटिल बिट्स के साथ हमारे रणनीतिक मध्यवर्तनों से महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हम अधिक से अधिक बच्चों का सहयोग करने और उनकी मदद करने के अपने प्रयासों को प्रसारित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 40000 बच्चों को लाभान्वित करने के लिए अपने कार्यक्रम की पहुंच बढ़ाने के अलावा हमारा लक्ष्य पेशेवर पर्यवेक्षण के तहत 10000 बच्चों के बीच लिटिल बिट्स वितरित करना है।”

एमवे ने भारत में बाल कुपोषण के उन्मूलन के लिए अपनी लड़ाई तेज की

न्यूट्रीलाइट लिटिल बिट्स

क्या? न्यूट्रीलाइट™ लिटिल बिट्स™ एमवे द्वारा विकसित माइक्रोन्यूट्रिएंट सप्लीमेंट है, जो आवश्यक विटामिन और खनिज प्रदान करता है। यह विटामिन ए, डी, ई, सी, बी1, बी2, बी3, बी6, और बी12, फोलिक एसिड, आयरन, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, आयोडीन और सोडियम जैसे आवश्यक माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरा एक गंधहीन, स्वादहीन माइक्रोन्यूट्रिएंट पाउडर है।

क्यों? 5 साल से कम उम्र के बच्चों में आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया सहित माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी को प्रबंधित करने में मदद करने के लिए

कैसे? (सेवन संबंधी परामर्श) 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए : रोजाना 1 ग्राम वाला 1 पाउच खिचड़ी, दलिया और चावल जैसे पके हुए भोजन के साथ लें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार हर साल 5 साल से कम उम्र के लगभग 52 लाख बच्चे रोकथाम किए जाने योग्य कारणों से मर जाते हैं, और कुपोषण वैश्विक स्तर पर इन मौतों में से 45 प्रतिशत (डब्ल्यूएचओ के अनुसार) और भारत में 68% (द लैंसेट की रिपोर्ट के अनुसार) मौतों का मूल कारण है। एक बच्चे के जीवन के पहले 1,000 दिनों के दौरान पर्याप्त पोषण की कमी के कारण अक्सर उनका विकास अवरुद्ध हो जाता है, संज्ञानात्मक विकास कम हो जाता है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। बच्चों में पोषण संबंधी असमानताओं को दूर करने के लिए एमवे ने 2018 में भारत में पॉवर ऑफ 5 अभियान शुरू किया, जिससे पांच साल से कम उम्र के 25,000 से अधिक बच्चों और 90,000 से अधिक माताओं एवं देखभाल करने वालों को लाभ हुआ है। भारत सरकार के राष्ट्रीय पोषण मिशन के साथ सहयोग करते हुए यह कार्यक्रम जागरूकता पैदा करने और जमीनी स्तर पर शैक्षिक मध्यवर्तनों को लागू करने के लिए समग्र समाधान प्रदान करता है। वर्तमान में परियोजना के दूसरे चरण में एसआरएफ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के नूंह जिले के 40 गांवों को शामिल किया गया है, जिससे 26000 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। पोषण कार्यक्रम – पॉवर ऑफ 5 से अब तक भारत में 36000 बच्चों सहित 1,30000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

इसके अलावा कुपोषण से जुड़े कई भारों में सहयोग करने के लिए पोषण में अपनी विशेषज्ञता का विस्तार करते हुए एमवे ने डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप न्यूट्रीलाइट लिटिल बिट्स को विकसित किया। यह माइक्रोन्यूट्रिएंट सप्लीमेंट 16 आवश्यक विटामिन और खनिजों से परिपूर्ण है, जिसे आरडीए 2010 के दिशा-निर्देशों के अनुसार अनुकूलित किया गया है, ताकि भारतीय बाजार में 3 से 6 वर्ष की आयु के कुपोषित बच्चों को लाभ पहुंचाया जा सके। दैनिक रूप से लेने पर लिटिल बिट्स उचित वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करके बच्चे के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है। आगामी वर्षों में एमवे की योजना इस कार्यक्रम का सभी क्षेत्रों में विस्तार करने की है। परियोजना के तहत पार्टनर एनजीओ के माध्यम से मौजूदा परियोजना स्थानों में कुपोषित बच्चों में न्यूट्रीलाइट लिटिल बिट्स मुफ्त में वितरित किया जाएगा। इस साल एमवे इंडिया की योजना लगभग 10,000 बच्चों को 6 महीने से 1 साल की न्यूनतम अवधि के लिए न्यूट्रीलाइट लिटिल बिट्स वितरित करने की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related