भारत में डॉक्टर बनाए जाने हेतु नए चिकित्सक विद्यालय खोले जाने को पीएम को भेजा ज्ञापन

उत्तर प्रदेशभारत में डॉक्टर बनाए जाने हेतु नए चिकित्सक विद्यालय खोले जाने को...

Date:


भारत में डॉक्टर बनाए जाने हेतु नए चिकित्सक विद्यालय खोले जाने को पीएम को भेजा ज्ञापन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने महामंत्री विपुल सिंघल के नेतृत्व में भारत में डॉक्टर बनाए जाने हेतु नए चिकित्सक विद्यालय (Medical institutions) खोले जाने के संदर्भ में प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन आयुक्त मेरठ मंडल सुरेंद्र सिंह जी को दिया।

संज्ञान में लाया गया कि यूक्रेन (Ukraine) पर रूस द्वारा हमला किए जाने के कारण वहां की जनता पर कठिनाई का समय है। यूक्रेन में भारत के लगभग 20,000 छात्र चिकित्सक विद्यालयों में डॉक्टर बनने हेतु पढ़ने के लिए रह रहे हैं। भारत से इतनी बड़ी तादाद में विद्यार्थियों का चिकित्सा संबंधी कोर्स के लिए यूक्रेन में ही नही अन्य देशों में भी पढ़ने जाने से भारत की अर्थव्यवस्था पर बहुत बड़ा असर पड़ रहा है। औसतन पचास लाख रुपए प्रति विद्यार्थी के हिसाब से लगभग 20,000 छात्रों का खर्चा 100 अरब से ज्यादा का खर्च देश को उठाना पड़ रहा है।

Read also- बीएचयू: जटिल चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद बचाई गई 35 वर्षीय महिला की जान

आपसे निवेदन है कि भारत में तकनीकी विद्यालयों की तर्ज पर बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज खोले जाने हेतु नियमों को सरल किया जाए। देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों को चिकित्सक महाविद्यालय खोलने के लिए प्रेरित किया जाए। इन निजी चिकित्सक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रैक्टिस शुरू करने से पहले जिस प्रकार यूक्रेन से पढ़कर आये डॉक्टरों को एक विशेष परीक्षा को उत्तीर्ण करना आवश्यक है उसी प्रकार की परीक्षा इन बच्चों के लिए भी रख दी जाए ताकि किसी विद्यालय का स्तर कमजोर भी होता है तो वह बच्चा पास करने के उपरांत ही देश में प्रैक्टिस शुरू कर सके। निजी कॉलेजों में चिकित्सकों की पढ़ाई हेतु सीट इतनी ज्यादा बढ़ाई जाने की आवाश्यकता है कि कोई भी छात्र देश छोड़कर चिकित्सक शिक्षा के लिए देश छोड़कर बाहर ना जाए। भारत में अभी चल रहे निजी चिकित्सक विद्यालयों में जो फीस डेढ़ करोड़ तक ली जा रही है वह भी नए संस्थान खोलने से उम्मीद है 30 लाख तक आ जाएगी जिससे अभिभावकों को भी बच्चे पढ़ाने में आसानी होगी ।

Read also- बांग्लादेश में विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों के लिए विशेष वैक्स ड्राइव शुरु

इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Uttar Prdesh) उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध गुप्ता, जिला महामंत्री विपुल सिंघल, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री सोनम वर्मा, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला अध्यक्ष महिला श्रीमती रुचि गर्ग, नीलम रस्तोगी, संगीता, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related