Amul Milk Price Hike: दूध के दाम में उछाल,आखिर सात महीने में दूसरी बार क्यों बढ़ी दूध की कीमतें

फीचर्डAmul Milk Price Hike: दूध के दाम में उछाल,आखिर सात महीने में...

Date:


Amul Milk Price Hike: दूध के दाम में उछाल,आखिर सात महीने में दूसरी बार क्यों बढ़ी दूध की कीमतें

मेरठ। एक बार फिर से दूध के दाम में उछाल आया है। दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ गए हैं। पिछले सात महीने में यह दूसरी बार हुआ है। जबकि दूध के दामों में वृद्धि हुई है। दूध की सबसे बड़ी कंपनी अमूल (Amul Milk Price Hike) ने भी अपने दाम में इजाफा कर दिया हैं। जिसके बाद आज से अमूल दूध के दाम बढ़ गए हैं। अब दूध दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ी दर से मिलेगा। 60 रुपये प्रति लीटर वाला अमूल गोल्ड (Amul gold) का आधा लीटर का पैकेट जो कि 30 रुपये का मिलता था अब 32 रुपये का मिलेगा। 24 रुपये प्रति आधा लीटर मिलने वाला अमूल ताजा 27 रुपये ​में मिलेगा। गुजरात कोपरेटिक मिल्क मार्केटिक फेडरेशन ने एक साल में दो बार दूध की कीमतें बढ़ाई हैं।

Read also: मां के दूध से नहीं होता कोविड का संक्रमण, वैक्सीन है मजबूत सुरक्षा कवच

इसके साथ ही अमूल ने अपने सभी मिल्क प्राडक्ट (Milk product) में बढ़ोत्तरी की है। इसमें मक्खन,टी-स्पेशल, शक्ति के अलावा गाय और भैंस के दूध भी ​शामिल है। इस तेजी के साथ अब अमूल के दूध में दो रुपये की मामूली वृद्धि बताने वाली अमूल का कहना है कि यह केवल चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है। खाद्य महंगाई की चीजों में वृद्धि के चलते ही दूध की कीमतों में वृद्धि की गई है। बता दे कि पिछले एक साल में एनर्जी, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्ट के अलावा चारे की की कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है। यहीं कारण है कि अब दूध उत्पादन में काफी खर्च आ रहा है। अमूल ने सोसाइटी से दूध खरीद की कीमत में 35 रुपये से 40 रुपये प्रति किग्रा फैट बढ़ाया है। जो कि पिछले साल की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related