Lucknow News: CM योगी से मिले सभी RLD विधायक, जयंत के NDA में जाने की चर्चा तेज

उत्तर प्रदेशLucknow News: CM योगी से मिले सभी RLD विधायक, जयंत के NDA...

Date:

Lucknow News: रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के एनडीए में जाने की चर्चाए काफी तेज हो रही हैं। इसको इस बात से भी बल मिलता है कि जयंत चौधरी ने राज्यसभा में दिल्ली बिल पर वोटिंग में भाग नहीं लिया था। इसके अलावा रालोद के नौ में से आठ विधायकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की है। रालोद विधायकों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की चर्चाओं के बीच अब राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की चर्चा और तेज हो गई हैं।

रालोद विधायक एक साथ सीएम योगी से मिले

राष्ट्रीय लोकदल विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। ये पहला ऐसा मौका है जब रालोद विधायक एक साथ सीएम योगी से मिले हैं। ऐसे में सियासी चर्चाओं को बल मिला है और एक बार फिर से दौर शुरू हो गया है। रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के एनडीए में जाने की संभावनाओं को रालोद विधायकों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिलने से और बल मिला है।
राज्यसभा में दिल्ली बिल पर मतदान में पहले रालोद प्रमुख जयंत चौधरी गायब रहे हैं। रालोद विधायक सामूहिक रूप से सीएम से मिले। इस घटनाक्रम के राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं।

जयंत वोटिंग में नहीं पहुंचे

सियासी गलियारों में पहले से जयंत चौधरी के भाजपा के साथ जाने की अटकलें चल रही हैं। जयंत वोटिंग में नहीं पहुंचे तो इन अटकलों को बल मिलने लगा। चर्चा है कि जयंत चौधरी भाजपा आलाकमान के संपर्क में हैं। वहीं दूसरी ओर रालोद के नौ में से आठ विधायक मुख्यमंत्री से मिले। हालांकि विधायक गुलाम मोहम्मद इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि, उस समय सदन में उनका प्रश्न लगा हुआ था। हालांकि रालोद विधायक कहते हैं कि वे प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा देने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने, गन्ना मूल्य में वृद्धि करने, किसानों को फ्री बिजली देने जैसे मामलों पर सीएम से मिले थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...