भाजपा के विधायक बोले- हमारी लड़ाई बसपा से, सपा तीसरे नंबर की पार्टी

विधानसभा चुनावभाजपा के विधायक बोले- हमारी लड़ाई बसपा से, सपा तीसरे नंबर की...

Date:


भाजपा के विधायक बोले- हमारी लड़ाई बसपा से, सपा तीसरे नंबर की पार्टी

लखनऊ: All India Brahmin Mahasabha – अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने उत्‍तरी विधायक डॉ. नीरज बोरा को प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए भगवान परशुराम का फरसा भेंट कर विजय का आशीष दिया। उन्‍होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि जो विकास पिछले 70 वर्षों में नहीं हुआ, वह हमारी सरकार ने पांच वर्षों में कर दिखाया। प्रमुख रूप से सड़कों, नाली, सीवर, जल, सैनेटाइजेशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिया निर्माण, पुराने लखनऊ (चौक) का सौन्दर्यीकरण और पार्कों सहित अन्य मुद्दों पर हमने विस्तार से कार्य किया। जबकि पूर्ववर्ती सरकारों ने कब्रिस्तान को पक्का करवाया और हमने घर-घर पानी पहुंचाने की रूपरेखा बनायी। उन्‍होंने कहा, हमारे सामने सीधी लड़ाई में सपा के प्रत्याशी दूर-दूर तक नहीं हैं और अगर थोड़ा बहुत कोई है तो बसपा होगी।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022: अखिलेश ने बनाया था सरकार में मंत्री, अब भाजपा की सरकार बनाने उतरे ये बड़े व्यापारी

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा देगी समर्थन

इस अवसर पर उत्तरी विधानसभा प्रत्याशी व विधायक डॉ. नीरज बोरा एवं शिक्षक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, मनोनीत पार्षद अन्नू मिश्रा, पूर्व पार्षद अनुराग पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार का समर्थन देने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि ब्राह्मण ने शंख बजाकर विजयघोष कर दिया है, लेकिन सरकार बनते ही सवर्ण आयोग का गठन व भगवान परशुराम की जयंती पर अवकाश सुनिश्चित होना आवश्यक है। वहीं, शिक्षक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षकों, बेरोजगारी को रोजगार से जोड़ने सहित अन्य मुद्दों पर विशेष बल दिया है और नई शिक्षा नीति से भी आवाम को बड़ा लाभ होगा और आवाम भाजपा के साथ है। हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related