सावधानः खूबसूरत रोजी के पीछे छिपा हो सकता है ठग रामलुभाव का चेहरा

उत्तराखंडसावधानः खूबसूरत रोजी के पीछे छिपा हो सकता है ठग रामलुभाव का...

Date:


सावधानः खूबसूरत रोजी के पीछे छिपा हो सकता है ठग रामलुभाव का चेहरा

  • आपको लूट सकते हैं सोशल मीडिया पर बने दोस्त
  • महंगा उपहार देने के नाम पर एक करोड़ की ठगी
  • विदेश महिला बनकर पुरूष ठग ने की थी दोस्ती

देहरादून। सोशल मीडिया पर यदि कोई अंजान विदेशी महिला दोस्ती का हाथ बढ़ाये तो बिना उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल किये बिना उसकी दोस्ती को स्वीकार न करें। क्योंकि हो सकता है कि वह हाथ दोस्ती का नहीं एक ठग का हो जो आपको महंगा उपहार देने के नाम पर आपको लूट ले। और आप हाथ मलते रह जायें क्योंकि आपके पास उसके सोशल मीडिया अकाउंट के अलावा कोई और जानकारी नहीं होगी जिसके आधार पर आप उसके खिलाफ कार्रवाई कर पायें।

यह भी संभव है कि सोशल मीडिया पर रोजी के नाम से चल अकांउट के खूबसूरत चेहरे के पीछे रामलुभावन का चेहरा छिपा हो जो विदेशी महिला बनकर आप से दोस्ती की पींगे बढ़ा रहा हो। ऐसे ही एक मामले में उत्तराखंड की एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस ने विदेशी महिला बनकर एक करोड़ रूपये की ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। इस गिरोह के तीन सदस्य दिल्ली-एनसीआर में बैठकर इस ठगी को अंजाम दे रहे थे।

विदेशी महिला से दोस्ती के बाद उससे महंगा उपहार पाने का लालच देहरादून निवासी एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। हुआ यूं कि उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से एक विदेशी महिला से हो गयी। कुछ समय बाद उस विदेशी महिला ने उपहार भेजने के नाम पर उससे 17 लाख रूपये ले लिये। व्यक्ति के रूपये भेजे जाने के बाद गिरोह के सदस्यों ने विदेश से आये पार्सल को ओवरवेट बताते हुए साढ़े पंद्रह हजार रूपये मांगे। इसके बाद रकम मांगे जाने का सिलसिला चलता रहा और पीड़ित व्यक्ति ने एक करोड़ 12 लाख 63 हजार 945 रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा करा दिये।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 बैंक खातों को सीज कराते हुए एक विदेशी नागरिक सहित दो आरोपियों को पकड़ा था। इस मामले में वांछित चल रहे तीन युवकों श्याम बाबू पुत्र राम देव पोद्दार निवासी गली नंबर इक्कतर बी स्वतंत्र नगर थाना नरेला नार्थवेस्ट दिल्ली, नितीश ठाकुर पुत्र मनीष ठाकुर और मोहित उर्फ अविनाश पुत्र शम्भू प्रसाद निवासी निवासी ए-टू राना एनक्लेव थाना नजफगढ़ दिल्ली को पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में नाम श्याम बाबू पुत्र राम देव पोद्दार निवासी गली नंबर इक्कतर बी स्वतंत्र नगर थाना नरेला नार्थवेस्ट दिल्ली, नितीश ठाकुर पुत्र मनीष ठाकुर और मोहित उर्फ अविनाश पुत्र शम्भू प्रसाद निवासी निवासी ए-टू राना एनक्लेव थाना नजफगढ़ दिल्ली बताया। तीनों को दून लाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह का कहना है कि साइबर क्राईम की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अंजान महिला-पुरूष से दोस्ती स्वीकार न करें। सोशल मीडिया पर बने दोस्तों की बातों पर यकीन कर उन्हें धनराशि देने, गोपनीय जानकारी खासकर बैंक डिटेल आदि शेयर कर करंे। किसी साइबर क्राइम का शिकार होने या अंदेशा होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को सूचना दें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...