कल नहीं खेलेंगे केएल, प्लेइंग इलेवन में राहुल का नाम नहीं

स्पोर्ट्सकल नहीं खेलेंगे केएल, प्लेइंग इलेवन में राहुल का नाम नहीं

Date:


कल नहीं खेलेंगे केएल, प्लेइंग इलेवन में राहुल का नाम नहीं

केएल के बिना जीतने की कल्पना पर उठ रहे टीम मैनेजमेंट पर सवाल
बाॅक्सिंग डे टेस्ट की प्लेईंग इलेवन में केएल राहुल को नहीं किया गया शामिल

न्यूज डेस्क। एलिलेड में खेले गये पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मात्र 36 रन पर ढेर होकर शर्मनाक रिकार्ड बनाने वाली टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट मैच में अपने कप्तान और धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली के बिना मैदान में उतरना है। ऐसे में पहले मैच की शर्मनाक हार और दूसरे मैच में विराट कोहली के न खेलने का दबाव भारतीय टीम पर होगा।

लेकिन विराट के न होने पर भी टीम इलेवन में केएल राहुल को शामिल न किये जाने के फैसले ने सबको चैंका दिया है। केएल के फैन इसे राजनीति बता रहे हैं तो क्रिकेट विशेषज्ञ इस टीम सलेक्शन को मजाक बता रहे हैं। अब टीम मैनेजमेंट के मन में क्या है यह तो वह ही जानें लेकिन यह तय है कि यदि टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट मैच में सफलता नहीं मिली और उसका बल्लेबाजी क्रम पहले टेस्ट की तरह ताश के पत्तों की तरह बिखर गया तो उसे क्रिकेट फैंस और मीडिया को जवाब देना भारी पड़ जायेगा।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 दिसंबर से शुरू हो रहे बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिये भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव करते हुए शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज को खेलने का मौका दिया है। लेकिन प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल का नाम न किये जाने पर लोग अचंभे में हैं। क्योंकि पहले टेस्ट मैच के बाद कप्तान विराट कोहली के भारत लौट आने के बाद क्रिकेट विशेषज्ञों को केएल राहुल से खास उम्मीदें थीं। क्योंकि विराट कोहली के बाद केएल राहुल की बैटिंग टेक्निक को सबसे अच्छा माना जाता है। भविष्य का कप्तान कहे जाने वाले केएल राहुल इन दिनों जबरदस्त फार्म में भी चल रहे हैं। लेकिन न जाने क्या सोचकर कोच रवि शास्त्री और अस्थायी कप्तान अजिंक्य रहाणे ने केएल राहुल को टीम में शामिल नहीं किया।

शानदार फार्म में हैं केएल राहुल
अपनी बल्लेबाजी में तकनीक का प्रयोग करते हुए गेंदों पर ताबड़तोड़ प्रहार करने वाले केएल राहुल का हालिया फार्म भी शानदार चल रहा हैै। आईपीएल में सर्वाधिक 670 रन बनाने वाले राहुल का ऐवरेज 55.83 था जो किसी भी बल्लेबाज की सफलता को दर्शाने के लिये काफी है। वहीं वडे मैचों में भी राहुल इस साल वो 55.37 के औसत से 443 रन बना चुके हैं। केएल राहुल ने टी-20 मैचों में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगभग 45 के औसत से रन बनाये हैं। लेकिन उनके यह विलक्षण आंकडें भी टीम मैनेजमेंट को प्रभावित कर प्लेइंग इलेवन मे जगह दिलाने में नाकाम रहे हैं।

भारत सिर्फ एक बार जीता है बाॅक्सिंग डे टेस्ट
ऐतिहासिक बाॅक्सिंग डे टेस्ट आस्ट्रेलिया की क्रिकेट परंपराओं में शामिल है। इस मैदान पर हर साल 26-30 दिसंबर के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम बाॅक्सिंग डे टेस्ट खेलती है। इस दौरान जो भी टीम आस्ट्रेलिया के दौरे पर आई होती है उसके साथ बाॅक्सिंग डे टेस्ट खेला जाता है। मेलबर्न में कल से शुरू हो रहे बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के इतिहास पर नजर डाले तो यहां खेले गये आठ मैचों में से सिर्फ एक बार भारत को जीत मिली है और पांच टेस्ट में हार और दो टेस्ट में ड्राॅ का सामना किया है। 2018 के आस्ट्रेलिया दौर पर पहुंची भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में 137 रनों के विशाल अंतर से जीत हासिल की थी। जबकि आस्ट्रेलिया ने यहां खेले गये 39 मुकाबलों में से 25 में जीत हासिल की है। वहीं आस्ट्रेलिया को सात टेस्ट में हार और सात में ड्राॅ का सामना करना पड़ा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related