ओटीटी पर अगले महीने रिलीज़ होगी अक्षय की ‘लक्ष्मी बम’

बॉलीवुडओटीटी पर अगले महीने रिलीज़ होगी अक्षय की ‘लक्ष्मी बम’

Date:


ओटीटी पर अगले महीने रिलीज़ होगी अक्षय की ‘लक्ष्मी बम’

अक्षय कुमार ईद 2020 पर ‘लक्ष्मी बम’ नाम की फिल्म रिलीज करने की सोच रहे थे लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण वो ऐसा नहीं कर सके। ऐसे में उन्होंने ‘लक्ष्मी बम’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है।

‘लक्ष्मी बम’ को लेकर सामने आ रही ताजा रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार की यह फिल्म अगस्त के महीने में रिलीज होगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि, ‘अक्षय कुमार की फिल्म 15 अगस्त के दिन रिलीज होगी। यह फिल्म तमिल हॉरर कॉमेडी कंचना का आधिकारिक रीमेक है, जिसे राधव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया है।’

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ के डिजिटल राइट्स लगभग 150 करोड़ रुपये में बिके हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में दिखाई देंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related