मिल्कीपुर में अधिकारियों की नियुक्ति पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल

उत्तर प्रदेशमिल्कीपुर में अधिकारियों की नियुक्ति पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल

Date:

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में आधिकारिक नियुक्तियों पर ध्यान देने का अनुरोध किया। उन्होंने आयोग से कड़ी निगरानी में उपचुनाव कराने का भी आग्रह किया।

अपने एक्स अकाउंट पर अखिलेश ने एक पोस्ट में चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि मिल्कीपुर में भाजपा समर्थक सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति का संज्ञान लेना चाहिए और कड़ी निगरानी में चुनाव कराकर अपनी निष्पक्ष कार्यप्रणाली की स्वस्थ परंपरा को सुनिश्चित करना चाहिए। अखिलेश यादव ने अयोध्या में पुलिस अधिकारियों की तैनाती का विवरण देते हुए एक स्केच भी साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि ऐसे 19 अधिकारियों में से केवल तीन पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समुदायों से थे ।

बता दें कि फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद के सांसद चुने जाने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई थी। सपा का पोस्टर बॉय बन चुके अयोध्या प्रसाद ने इससे पहले 2022 के विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर सीट जीती थी। उपचुनाव 5 फरवरी को होना है, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी।

भाजपा ने चंद्रभान पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि समाजवादी पार्टी ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। इंडिया ब्लॉक का हिस्सा कांग्रेस ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है और सपा उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...