- कहा, जिनका परिवार ही नहीं है वो परिवार वालों का दर्द क्या जानें
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में सपा की विजय रथ यात्रा की शुरुआत करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिनका परिवार ही नहीं है वो परिवार वालों का दर्द क्या जानें। उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें योगी सरकार चाहिये या योग्य सरकार |
Read also: भाजपा सरकार गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही : अखिलेश यादव
बुधवार को बांदा के राजकीय इंटर कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला। कोरोना काल में घर जाते प्रवासी मजदूरों की चर्चा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने ऐसे लोगो के लिये कुछ नहीं किया। सपा प्रमुख ने कहा कि परिवार का दर्द वहीं समझ सकता है जिसका खुद परिवार हो। अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर नफरत फैलाकर बर्बादी और लूट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान झूठे सपने दिखाने वालों को जनता प्रदेश से बाहर करे।
Read also: मिशन यूपी पर अमित शाह – वाराणसी में बनाएंगे रणनीति और आजमगढ़ में घेरेंगे अखिलेश यादव को
उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि भाजपा के दावे के मुताबिक किसानों की आय दोगुनी हुई क्या? आपको यूपी में योगी सरकार चाहिये या योग्य सरकार? अखिलेश यादव ने कहा कि साढ़े चार साल में भाजपा सरकार ने कोई भी काम नहीं किये। भाजपा के जुमले ही नहीं विज्ञापन तक झूठे हैं। हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई सफर कराने का दावा करने वाले किसानों को खाद तक नहीं दिला पा रहे हैं। अखिलेश यादव ने सीएम योगी की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो लोग लैपटाॅप नहीं चला सकते वो लोगों को लैपटाॅप दे भी नहीं सकते।

