अखिलेश नहीं लड़ेंगे चुनाव, कन्नौज से तेज़ प्रताप बने सपा उम्मीदवार

उत्तर प्रदेशअखिलेश नहीं लड़ेंगे चुनाव, कन्नौज से तेज़ प्रताप बने सपा उम्मीदवार

Date:

इंडिया गठबंधन की तरफ से कन्नौज सीट से कौन चुनाव लड़ेगा इसपर से आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पर्दा उठा दिया है. कन्नौज से अखिलेश के परिवार के सदस्य तेज़ प्रताप यादव को मैदान में उतारा है. इसी के साथ उन कयासों पर अब विराम लग गया है जिनमें कहा जा रहा था कन्नोज से अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ेंगे। तेज़ प्रताप 2014 का चुनाव भारी मतों से जीत चुके हैं. तेज़ प्रताप की उम्मीदवारी से ये तय हो गया कि अखिलेश किसी एक सीट में बंधना नहीं चाहते। उनका प्रयास है कि पार्टी के ज़्यादा से ज़्यादा उम्मीदवारों को जीतकर संसद भेजा जाय. समाजवादी ने कन्नौज के अलावा बलिया से भी उम्मीदवार घोषित किया है, बलिया से सनातन पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है.

समाजवादी पार्टी ने सोमावार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी करते हुए कन्नौज से पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को बलिया सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के खिलाफ सनातन पांडेय को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया है। तेज प्रताप यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भाई के पोते और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद है, लालू की छोटी बेटी राजलक्ष्मी के साथ तेज प्रताप की शादी हुई है। 2014 में तेज प्रताप यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और बड़ी जीत हासिल की थी।

कन्नौज को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है. तेज प्रताप का मुकाबला भाजपा के सुब्रत पाठक से होगा। सपा का 1998 से ही कन्नोज में दबदबा रहा है. अखिलेश यादव यहाँ से तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं, उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मैनपुरी से सांसद रह चुकी है. 2019 में डिंपल यादव को भाजपा के सुब्रत पाठक के हाथों 12 हज़ार वोटों से हार मिली थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...