देहरादून। उत्तराखंड में हवाई सफर करने वालों पर बीबी महंगाई की एक ओर चोट हो गई है। प्रदेश में सवाई सफर को राज्य सरकार ने महंगा कर दिया है। 326 रुपये से लेकर 265 रुपये तक हवाई यात्रा मंहगी कर दी गई है।
उत्तराखंड सरकार ने दूसरी बार हेली सेवाओं का के किराए में इजाफा किया है। नागरिक उड्डयन विभाग ने देहरादून से हल्द्वानी और हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के बीच की हेली सेवाओं के किराए में इजाफा किया है। नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि उत्तराखंड की हेली सेवाओं में किराया बढ़ाया गया है।
Also Read : Uttarakhand News: हार्डवेयर के गोदाम में भीषण आग, रात में धमाके के साथ फटे पेंट के डिब्बे
आपको बता दे कि हेली सेवाओं के किराए बढ़ाने को लेकर राज्य सरकार को अधिकार है। उत्तराखंड में देहरादून से हल्द्वानी और हल्द्वानी से पिथौरागढ़ इसके अलावा पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच में हेली सेवाएं दी जाती हैं। फिलहाल उड्डयन विभाग ने देहरादून से हल्द्वानी और हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के बीच की सेवाओं में किराया बढ़ा है।
Also Read : Uttarakhand: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुँचे परमार्थ, स्वामी चिदानन्द से की हिंदुत्व पर बात
देहरादून से हल्द्वानी के बीच किराए में ₹326 की बढ़ोतरी की गई है। पहले देहरादून से हल्द्वानी का किराया ₹5976 था जो अब बढ़कर ₹6293 हो गया है। जबकि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की हेली सेवाओं का किराया ₹265 बढ़ाया गया है। इससे पहले हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जाने के लिए ₹4856 देना पड़ता था जो अब बढ़कर ₹5121 हो गया है।उड्डयन विभाग द्वारा पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच की हवाई सेवाओं पर किराया नहीं बढ़ाया गया है। माना यह जा रहा है कि बहुत जल्द इस रूट पर भी हेली सेवा महंगी हो सकती है।

