Agnipath Scheme New Update: इस राज्य सरकार ने अग्निवीरों को नौकरी देने की ली गारंटी

नेशनलAgnipath Scheme New Update: इस राज्य सरकार ने अग्निवीरों को नौकरी देने...

Date:

अग्निपथ योजना में अग्निवीरों का चार साल बाद क्या होगा, इस मुद्दे पर देश के युवाओं का आक्रोश चरम पर है, उनके आक्रोश को देखकर ही गृह और रक्षा मंत्रालय ने 10-10 प्रतिशत आरक्षण का एलान भी किया है, भाजपा शासित राज्यों ने भी प्राथमिकता देने की बात कही है, उद्योग जगत ने भी कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया दी है, लेकिन हरियाणा ऐसा पहला राज्य है जिसने अग्निवीरों को नौकरी की गारंटी दी है. इस बात का एलान आज मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने किया लेकिन इस बात की क्या गारंटी कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी वापसी ज़रूर होगी। 

Read also: International Yoga day 2022 LIVE: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नोएडावासियों के साथ किया योग

बहरहाल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने ट्वीट कर इस गारंटी की जानकारी दी.अपने ट्वीट में खट्टर ने कहा कि वह घोषणा करते हैं कि ‘अग्निपथ योजना’ के तहत सेना से वापस आने वाले अग्निवीरों को हरियाणा सरकार में गारंटी के साथ नौकरी दी जाएगी. मुख्यमंत्री खट्टर की इस गारंटी स्कीम से क्या बाक़ी भाजपा शासित राज्य भी प्रेरित होंगे और वहां से भी नौकरी की गारंटी की बात सामने आएगी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा कि जब प्राथमिकता की बात यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की तो भाजपा के बाकी राज्यों ने योगी जी के सुर में सुर मिलाया, अब देखना खट्टर के जी के सुर में कितने और मुख्यमंत्री सुर मिलाते हैं.

Read also: International Yoga Day 2022: मैसूरू पैलेस में योगासन कर बोले पीएम मोदी,’जागरूकता की भावना पैदा करता है योग’

वैसे फिलहाल जिस तरह अग्निवीरों के लिए नौकरी की चौतरफा घोषणाएं हो रही हैं उसे देखकर तो अग्निवीरों का भविष्य बहुत उज्जवल दिखता है. बता दें कि सेना में भर्ती की इस नई योजना की घोषणा के बाद हरियाणा के रोहतक में काफी विरोध हुआ था और युवा हिंसा पर उतारू हो गए थे. वहीँ सेना ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उधर संयुक्त किसान मोर्चा ने अग्निपथ को ‘राष्ट्र विरोधी’ बताते हुए  24 जून को देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...