Gujarat Chunavi Dangal: हार्दिक ने की अग्निपथ की तारीफ यूजर बोले तुम्हारी पहचान पलटू धोखेबाज़ नेता रह गई

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: हार्दिक ने की अग्निपथ की तारीफ यूजर बोले तुम्हारी...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal:  सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे युवाओं ने राज्यों को आग आग कर दिया है। प्रदर्शन में जगह जगह रेने फूंकी जा रही है टायर जलाए जा रहे हैं और केंद्र की मोदी सरकार की विपक्ष जमकर आलोचना कर रहा है। वही गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने केंद्र की इस योजना का समर्थन करते हुए  गुजरात और देश भर के पाटीदार समाज के वरिष्ठों से अग्निवीरों को नौकरी में प्राथमिकता देने का निवेदन किया है। 

हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा है कि पाटीदार समाज हमेशा राष्ट्रसेवा के कार्यों में अग्रणी रहा हैं। भारत सरकार द्वारा सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए घोषित अग्निपथ योजना, देश के युवाओं को उत्साह और देशभक्ति से प्रेरित कर रही हैं। अग्निवीर के रूप में 4 वर्ष देश की सेवा करने के बाद युवाओं का भविष्य समृद्ध हो, इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय सहित अलग-अलग मंत्रालयों, राज्य सरकारों और संस्थानों के शीर्ष लोगों ने नौकरियों में इन युवाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया हैं ।

ऐसे समय में, मैं पाटीदार समुदाय के प्रमुख उद्योगपतियों से निवेदन करता हूँ कि आप ‘के’ भी अपने उद्योगों और संगठनों में इन कुशल और अनुशासित अग्निवीरों को प्राथमिकता के साथ अवसर देने की घोषणा करें। आज देश के कई बड़े उद्योग-व्यापार पाटीदार • समाज के लोगों द्वारा चलाए जा रहे हैं, आपके द्वारा दिया गया आश्वासन, देश के युवाओं में एक नया विश्वास पैदा करेगा और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी के इस ऐतिहासिक कदम को ओर अधिक सार्थक बनायेगा। मैं व्यक्तिगत रूप से अग्निवीरों के प्रथम बैच के 10 अग्निवीरों को अच्छी नौकरी अथवा उद्योग-व्यवसाय में जो भी सहायता उन्हें आवश्यक होगी, वह पूर्ण करुँगा।

हार्दिक के ट्वीट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

एक यूजर कहता है अरे मोदी के चमचे बड़ी जल्दी तारीफ करने लगा रे भूल गए वह दिन आरक्षण के खिलाफ मोदी के खिलाफ ही खड़ा हुआ था भाई तू राम जैसे भाई त। वही एक अन्य यूजर कहता है कि पलटू धोखेबाज़ नेता क्या यही पहचान रह गई है युवा नेता रहते युवाओं की माँग उठाना भी बंद कर दिया है  ? झूट फ़रेब पाखंड की राजनीति अब नहीं चलेगी। 

 

एक अन्य यूजर कहता है कि वह तो पता था की तुम अपने मालिक वाला ही करोगे , Bjp में कोई नेता देखा तो वह अरुण गाँधी है जो युवाओ की बात करते है  , सल्यूट हैं उनको मेरा , कि वह अपने मालिक के साथ बगावत कर बैठे है , और तुम ठहरे चमचे कर भी क्या सकते हो उन्ही वाला करोगे , अगर विपछ में रहते तब न युवाओ की बात उठाते। वही दूसरा यूजर कहता है कि गुजरात के पाटीदार समाज से अपील…. अपनी आँखें खुली रखें, सजग, सावधान रहें व तार्किक बुद्धिमता का इस्तेमाल करें। ऐसा न हो कि कोई आपका नेता बनकर आपकी भावनाओं, महत्त्वाकांक्षाओं, सपनों और भविष्य का सौदा कर रहा हो।

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related