PAK Vs AFG: हार से भड़क उठे अफ़गानी, स्टेडियम में की तोड़फोड़, पाकिस्तानी फैंस को बनाया निशाना

स्पोर्ट्सPAK Vs AFG: हार से भड़क उठे अफ़गानी, स्टेडियम में की तोड़फोड़, पाकिस्तानी...

Date:

पाकिस्तान के खिलाफ हार को एकबार फिर अफ़ग़ानिस्तान के फैंस पचा नहीं सके और स्टेडियम में जमकर हुड़दंग मचाया। एक तरफ मैदान में पाकिस्तानी और अफ़ग़ानिस्तानी खिलाड़ी आपस में भिड़े वहीँ मैच के बाद अफ़ग़ानिस्तान के फैंस ने शारजाह स्टेडियम की कुर्सियां उखाड़कर पाकिस्तानी फैंस पर फेंकनी शुरू कीं, वायरल वीडियो में अफ़ग़ानिस्तानी हुड़दंगी साफ़ तौर अपनी घटिया हरकतें देखा जा सकता. 

दरअसल बेहद उतारचढ़ाव वाले मैच में पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान को एकबार फिर हरा दिया, यह वह मैच था जो लग रहा था कि अफ़ग़ानिस्तान जीत चूका है लेकिन नसीम शाह ने उनके सारे सपनों पर पानी फेर दिया। इस हार को अफ़ग़ानिस्तान के फैंस पचा नहीं सके, इसके अलावा मैदान में आसिफ अली और फरीद अहमद के बीच हुई अप्रिय घटना ने आग में घी डालने का काम किया। दरअसल जब आखरी ओवर शुरू हुआ तो स्टेडियम में पाकिस्तान फैंस से भी ज़्यादा तादाद में मौजूद अफ़ग़ानिस्तान के फैंस ने मैच में जीत को यकीनी मान लिया था और जश्न मनाना भी शुरू कर दिया था. लेकिन अगली दो गेंदों में जो हुआ उससे अफ़ग़ानिस्तान के क्रिकेट फैंस हक्का बक्का हो गए, उधर मैदान में कुछ अफ़ग़ानिस्तानी खिलाडियों को रट हुए देख वो और भड़क गए और उन्हें पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को जश्न मनाते हुए देख और गुस्सा आया. 

फिर क्या था, शारजाह स्टेडियम की कुर्सियां उनका हथियार बन गयी. अफ़ग़ानिस्तान के जोशीले फैंस होश खो चुके थे, उन्होंने कुर्सियों को उखाड़ना शुरू किया और और जश्न मन रहे पाकिस्तानी फैंस पर फेंकने लगे. वीडियो में साफ़ नज़र आया कि वह कुर्सियां पाकिस्तानी फैंस को जाकर लग रही हैं और बचाव के लिए भागते नज़र आ रहे हैं. बता दें कि इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान से मिली हार पर अफ़ग़ानिस्तान के फैंस भड़के थे और वहां काफी हंगामा और तोड़ फोड़ की थी. अफगानिस्तानियों की इस हरकत की पूर्व क्रिकेटरों ने काफी निंदा की है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related