लाइफस्टाइल डेस्क। नींबू में कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, विटामिन-ए, सी, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम। ये डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। डायबिटीज से ग्रस्त हैं तो नींबू को अपनी डाइट में शामिल करे, इसमें प्रचुर मात्रा में घुलनशील फाइबर और विटामिन सी आपके लिए बहतरीन होगा।
नींबू का रस ब्लड ग्लूकोज को कम कर सकता है और नींबू को सही तरीके से डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। आज हम आपको इसको डाइट में शामिल करने के तरीकों के बारे में बातएंगे।
भोजन से पहले एक गिलास नींबू पानी पिए, इसे ब्लड शुगर लेवल को 45 मिनट के भीतर कम किया जा सकता है। आप इसे सलाद में शामिल करें और भोजन से पहले लें। ये हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करेगा।
आप चावल, पास्ता, आलू आदि पर नींबू निचोड़कर खाएं, इससे ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, भोजन के बाद ब्लड शुगर की वृद्धि को कम करने के लिए चिकन, दाल, मछली पर नींबू का रस निचोड़ें। आप इसे ग्रीन टी, ब्लैक टी, होममेड मॉकटेल में मिला सकती है।
ध्यान दे, 1 से 2 नींबू पानी प्रतिदिन लेने के लिए डॉक्टर सलाह देते है।

