America Shooting: अमेरिका के टेनेसी प्रांत में युवक ने फेसबुक लाइव कर की अंधाधुंध गोलीबारी, दो की मौत

इंटरनेशनलAmerica Shooting: अमेरिका के टेनेसी प्रांत में युवक ने फेसबुक लाइव कर...

Date:

न्यूयार्क। एक बार फिर से अमेरिका गोलीबारी की घटना से दहल गया। पिछले दो महीने में अमेरिका में सार्वजनिक स्थल पर गोलीबारी की ये 25 वीं घटना है। अब तक हुई गोली बारी की घटनाओं में करीब 18 लोग मारे जा चुके हैं।  गोली बारी की ताजी घटना अमेरिका के टेनेसी प्रांत में हुई है। टेनेसी प्रांत के मेम्फिस शहर में सिरफिरे 19 साल के युवक ने फेसबुक लाइव कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो लोगों के मारे जाने की जानकारी है। मेम्फिस पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक ने ििजस समय गोलीबारी शुरू की लोग अपने काम में व्यस्त थे। 

मेम्फिस पुलिस ने जानकारी दी है कि फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग में संदिग्ध बंदूकधारी को स्टोर में घुसते हुए लोगों पर गोलियां चलाते हुए देखा गया। गोलीबारी करने वाला 19 साल का अश्वेत है। उसकी पहचान ईजेकील केली के रूप में की है। उसने शहर के कुछ अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की गोलीबारी की। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी के दौरान संदिग्ध हमलावर की कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...