एडवेंचर का शौक रखते है, तो ये जगहें है सबसे परफेक्ट

ट्रेवलएडवेंचर का शौक रखते है, तो ये जगहें है सबसे परफेक्ट

Date:


एडवेंचर का  शौक रखते है, तो ये जगहें है सबसे परफेक्ट

अगर आप भी एडवेंचर का शौक रखते हैं तो आपके लिए कई ऐसी जगह हैं, जहां जाकर आप अपनी दिल की इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं.

विसापूर

एडवेंचर का  शौक रखते है, तो ये जगहें है सबसे परफेक्ट
Image Source: Google

विसापूर काफी संख्या में हर साल ही लोग पहुंचते हैं, और यहां एडवेंचर करते हैं। ये जगह पुणे से 78 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस किले की चोटी पर पहुंचने के लिए लोहगढ़ के बाद वाला रास्ता थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन यहां आपको खूब मजा आ सकता है। इस चोटी पर कई वाटरफॉल्स भी हैं।

राजगढ़

एडवेंचर का  शौक रखते है, तो ये जगहें है सबसे परफेक्ट
Image Source: Google

इतिहासकारों के मुताबिक, एक वक्त ये राजगढ़ मराठा साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। राजगढ़ जाने के लिए आपको पुणे से 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। बरसात के दिनों में यहां ट्रैकिंग की जाती है, जो किसी भी एडेंवचर से कम नहीं है। 

राजमाची

एडवेंचर का  शौक रखते है, तो ये जगहें है सबसे परफेक्ट
Image Source: Google

ये जगह लोनावला के काफी पास स्थित है। यहां से  सह्याद्रि सीमा और शिरोटा जलप्रपात को आसानी से देख सकते हैं। यहां ट्रैकिंग भी होती है, जो कि यहां बेहद आसान है। यहां रास्ते में दो गुफाएं हैं, जहां से होकर आप 40 मिनट में किले की चोटी तक पहुंच सकते हैं।

हरिश्चंद्रगढ़

एडवेंचर का  शौक रखते है, तो ये जगहें है सबसे परफेक्ट
Image Source: Google

ये एक ऐसा किला है जो जंगल में स्थित है। यहां जाने के लिए पांच अलग-अलग रास्ते हैं, जहां से गुजरकर किले की चोटी तक पहुंचा जा सकता है। किले की चोटी पर जाना एक तरह का एडेंवचर ही है। हालांकि, किले की चोटी तक पहुचने में काफी लंबा समय लगता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related