जन्मदिन विशेष विक्की कौशल 16 मई
बॉलिवुड फिल्म मसान में अछूत जाति से तआल्लुक रखने वाले सीधे साधे लड़के दीपक चौधरी का किरदार निभाने वाले विक्की कौशल को भी यह अंदाजा नही था कि यह फिल्म उन्हें एक नई पहचान देगी। इंजीनियंरिग की पढ़ाई पूरी करने के बाद ऐक्टिंग करियर में छलांग लगाने वाक्की ने शुरुआती दौर में ऐसी फिल्में भी कीं जिनमें उन्हें क्रडिड भी नहीं दिया गया। लेकिन किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि कुछ हजार रुपए कमाने वाले विक्की को आज एक फिल्म में लिए करीब 20 करोड़ मिल रहे हैं। 16 मई को जन्में विक्की आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर बात करते हैं उनके फिल्मी सफर की उपलब्धियों से लेकर उनकी लव स्टोरी के बारे में। वैवाहिक जीवन की।
बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की करियर की शुरुआत
विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई में हुआ था। वे एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता, शाम कौशल, एक प्रसिद्ध स्टंट डायरेक्टर और एक्शन कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। विक्की ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से पूरी की और बाद में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। फिल्मों और अभिनय के प्रति उनका झुकाव उन्हें बॉलीवुड की ओर खींच लाया। उन्होंने एक्टिंग की बारीकियां “किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल” से सीखी और थिएटर में काम करना शुरू किया।विक्की ने शुरुआत में कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया, जिनमें अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर भी है। एक अभिनेता के तौर पर में उन्हें पहली बार पहचान मिली 2015 में आई फिल्म मसान से। इस फिल्म में उनके किरदार “दीपक चौधरी” ने ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि आलोचकों की भी जमकर तारीफें बटोरीं।फिल्म ने कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते। मसान के बाद विक्की ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।2019 में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। फिल्म में मेजर विहान शेरगिल की भूमिका ने पूरे देश को रोमांचित कर दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और विक्की को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। यह कहना गलत नहीं होगा की महज 12 साल के करियर में विक्की ने सिनेमा के उन ऊंचाइयों को छूआ कि जिसे पाने में लोगों को कई साल लग जाते हैं। नई पीढ़ी के बेहतरीन ऐक्टर की लिस्ट में शामिल विक्की को संवेदलशील कलाकार की श्रेणी में रखा जाता है।
‘छावा’ ने बढ़ा दी लोकप्रियता
इसके बाद ‘मणिकर्णिका’, ‘सरदार उधम’, ‘सम्राट अशोक’, ‘सैम बहादुर’ और हाल ही में ‘छावा’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग किरदारों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया। छावा विक्की कौशल की एक ऐतिहासिक बायोपिक फिल्म है, जिसमें उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। संभाजी महाराज, महान मराठा योद्धा और छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। इस फिल्म में उनकी वीरता, बलिदान और मुगलों से संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। ‘छावा’ के बाद उनकी लोकप्रियता चरम पर है। वह युवा पीढ़ी के सबसे विश्वसनीय और सम्मानित अभिनेताओं में शामिल हैं। विक्की की खासियत यह है कि वे व्यावसायिक और समानांतर सिनेमा के बीच संतुलन बिठाने में माहिर हैं। उन्होंने खुद को कभी ग्लैमर की चकाचौंध में नहीं खोया। उनकी फिल्में सामाजिक मुद्दों, इतिहास और राष्ट्रवाद को मजबूती से उठाती हैं।
फिल्मी लव स्टोरी जैसी इनकी प्रेम कहानी
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और खूबसूरत प्रेम कहानियों में से एक बन चुकी है और किसी फिल्मी प्रेम कहानी से कम नहीं है। यह रिश्ता न सिर्फ लोगों के लिए एक सरप्राइज़ था, बल्कि इसने साबित किया कि निजी ज़िंदगी को सम्मान और गरिमा से निभाना भी एक कला है। विक्की और कैटरीना ने एक-दूसरे के साथ कभी ऑनस्क्रीन काम नहीं किया था, इसलिए यह प्रेम कहानी काफी निजी रही। कहा जाता है कि यह रिश्ता 2019 के आसपास शुरू हुआ था। एक मशहूर टॉक शो में जब कैटरीना से पूछा गया कि वह किस अभिनेता के साथ काम करना चाहेंगी, तो उन्होंने विक्की कौशल का नाम लिया और कहा कि उन्हें लगता है कि वे दोनों ऑनस्क्रीन साथ में अच्छे लगेंगे।यह बात जब विक्की से पूछी गई तो उन्होंने मजाक में बेहोश होने का नाटक किया और यहीं से अफवाहों का दौर शुरु हो गया। आखिर 2021 में दोनों की शादी की खबर ने सभी को सरप्राइज कर दिया था। अब विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक बेटे के पैरंट्स बन चुके हैं।

