रियल लाइफ में ‘द फैमिली मैन’ हैं शारिब हाशमी

एंटरटेनमेंटरियल लाइफ में 'द फैमिली मैन' हैं शारिब हाशमी

Date:

‘द फैमिली मैन’ सीरीज के एक्टर शारिब हाशमी इस वक्त बहुत ही मुश्किल भरे दौर से गुजर रहे हैं। उनकी पत्नी नसरीन छठी बार कैंसर की चपेट में हैं। नसरीन 5 बार कैंसर को मात दे चुकी हैं और अब इस साल की शुरुआत में छठी बार लौटा, तो पूरे शरीर में फैल गया है।

साल 2018 की बात है, ,एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बॉलिवुड ऐक्टर शारिब हाशमी लखनऊ आए थे। अपने सारे काम खत्म करने के बाद शारिब पुराने लखनऊ की तंग गलियों में पैदल कुछ ढूंढने निकल पड़े थे। जब उनसे बात हुई तो पता चला की उनकी पत्नी नसरीन ने लखनऊ से चिकनकारी वाले सूट की फरमाइश की थी जिसकी तलाश में वह पूरी शाम घूमते रहे। शारिब हाशमी का यह जिक्र आज इसलिए मौजू है क्योंकि अपनी पत्नी से शारिब की मोहब्बत इन दिनों सुर्खियों में है। वह मोहब्बत जो कॉलेज टाइम से शुरू हुई और शादी तक पहुंची। हालांकि दोनों की मोहब्बत के साथ यह कपल इनदिनों जिस दर्द से गुजर रहा उससे हर कोई दुखी है। दरअसल शारिब की पत्नी पिछले कई साल से कैंसर से लड़ रही हैं और कई बार बीमारी को हराया भी लेकिन एक बार फिर से नसरीन की बीमारी ने पूरे शरीर को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस बार शारिब बहुत टूटे हुए हैं लेकिन हिम्मत और हौंसले के साथ पत्नी नसरीन का इलाज करवा रहे हैं।

मोहब्बत में अलग हुए थे रास्ते

फिलमिस्तान, फुल्लू, नक्श, गुल मकई, पगलैट, धाकड़ जैसी फिल्मों के साथ द फैमिली मैन वैबसीरीज में काम कर चुके ऐक्टर शारिब हाशमी और नसरीन की शादी साल 2003 में हुई थी। दोनों के बीच मोहब्बत का सिलसिला कॉलेज के वक्त से शुरू हुआ। इस मोहब्ब्त के सफर में इनके रास्ते उस वक्त अलग हो गए थे जब दोनों के परिवार वालों ने इस रिश्ते पर ऐतराज कर दिया था। दो साल की जुदाई के बाद आखिर में शारिब और नसरीन की मोहब्बत जीत गई और दोनों की शादी हो गई। शादी की शादी को करीब 23 साल हो गए हैं, दो बच्चे हैं और इनका प्यार आज भी वैसे ही बरकरार है। इस वक्त भी नसरीन हिम्मत के साथ कैंसर से जंग लड़ रही हैं और शारिब पत्नी को संबल देने के साथ उनके ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं।

इस वक्त हमें दुआ की जरूरत है

शारिब कहते हैं कि नसरीन को पहली बार साल 2018 में मुंह का कैंसर हुआ था। उस वक्त जांच करवाने पर रिपोर्ट में कैंसर की बात सामने आई थी। तबसे लेकर अभी तक नसरीन के मुंह से पांच बार ट्यूमर निकाले जा चुके हैं। पिछली सर्जरी सितंबर 2024 में हुई थी, जिसके बाद नसरीन इससे उबर रही थीं, पर तभी 2026 की शुरुआत में कैंसर ने छठी बार नसरीन को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और उनके पूरे शरीर में फैल गया है। इस वक्त मैं इमोशनल और फाइनेंशियल मुश्किलों के दौर से गुजर रहा हूं लेकिन बावजूद मैं पॉजिटिव रहने की कोशिश करता हूं। अभी ट्रीटमेंट चल रहा है और वह पॉजिटिवली रिस्पॉन्ड कर रही हैं। मेरी वाइफ फाइटर हैं, लेकिन सफर अभी लंबा है। जिस तरह से मुझे लोगों का प्यार और दुआएं मिल रही हैं बस इस वक्त मुझे दुआओं की बहुत जरूरत है। जहां तक सवाल नए प्रोजेक्ट्स का है तो मुझे इस वक्त ज्यादा से ज्यादा काम भी करना है ताकि मैं बीमारी का खर्चा उठा सकूं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related