MiG-21: पाकिस्तान के एफ-16 को तबाह करने वाले अभिनंदन की स्वॉर्ड आर्म्स मिग-21 होगी रिटायर

नेशनलMiG-21: पाकिस्तान के एफ-16 को तबाह करने वाले अभिनंदन की स्वॉर्ड आर्म्स...

Date:

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना श्रीनगर स्थित मिग-21 स्क्वाड्रन स्वॉर्ड आर्म्स को रिटायर करने की तैयारी में है। ‘स्वॉर्ड आर्म्स’ देश में मिग-21 की बची चार स्क्वाड्रंस में एक है। इसी स्क्वाड्रन के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने वर्ष 2019 फरवरी को पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। रक्षा सूत्रों ने जानकारी दी है कि मिग-21 स्क्वाड्रन को सितंबर के अंत तक सेवानिवृत्त किया जाएगा। बीते कई सालों से मिग-21 हादसों का शिकार हो रहे हैं। हादसों में कई पायलटों की मौत भी हो चुकी है। इस तरह बढ़ती घटनाओं और पुराने होते मिग-21 विमानों को अब चरणबद्ध तरीके से सेवानिवृत्त करने की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में अब अभिनंदन की स्वार्ड ऑम्स सेवानिवृत्ति हो रही है। इसके बाद मिग-21 के तीन और स्क्वाड्रंस सेवानिवृत्त होने बाकी रह जाएंगे। मिग-21 के अन्य तीन स्क्वाड्रनों को 2025 तक चरणबद्ध तरीके से सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। 

नंबर 51 स्क्वाड्रन या ‘स्वॉर्ड आर्म्स’ वायुसेना के शानदार स्क्वाड्रनों में से एक है। 1999 में ऑपरेशन सफेद सागर यानी (कारगिल संघर्ष) के दौरान स्क्वाड्रन ने भाग लिया था। इसे प्रभावी योगदान के लिए एक वायु सेना पदक और तीन मेंशन-इन-डिस्पैच से भी सम्मानित किया गया। ऑपरेशन पराक्रम के दौरान स्क्वाड्रन को कश्मीर घाटी वायु रक्षा का काम सौंपा था। इसे 1985 में चंडीगढ़ में स्थापित किया था। स्क्वाड्रन शिखा तलवार से जकड़े हुए मांसपेशियों वाले हथियारों की एक जोड़ी को चित्रित करती है, जो ‘विजय प्रक्रम’ आदर्श वाक्य को दर्शाती है, जिसका अर्थ है ‘विजय के लिए वीरता’।

26 फरवरी, 2019 को बालाकोट में भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर भीषण बमबारी की थी। पाकिस्तान ने 27 फरवरी को जवाबी कार्रवाई करके भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान एक हवाई हमले को विफल करने के लिए ऊंची उड़ान पर पाकिस्तानी जेट के साथ हवाई लड़ाई में थे। अपने मिग -21 बाइसन जेट से उन्होंने पाकिस्तान के एफ-16 फाइटर को मार गिराया था। उन्हें 2019 में स्वतंत्रता दिवस पर भारत के तीसरे सबसे बड़े युद्धकालीन वीरता पदक वीर चक्र से सम्मानित किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related