ICC T20 Ranking: सूर्या की चमक के आगे फीके पड़े बाबर, टी-20 रैंकिंग में पछाड़ा

स्पोर्ट्सICC T20 Ranking: सूर्या की चमक के आगे फीके पड़े बाबर, टी-20...

Date:

टीम इंडिया में नए धूमकेतु की तरह उभर रहे सूर्यकुमार यादव की चमक के आगे बाबर आज़म फीके पड़ गए. लम्बे समय तक ICC टी-20 रैंकिंग में बादशाहत करने वाले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म का जहाँ रैंकिंग में फिसलना जारी है वहीँ सूर्यकुमार यादव का चढ़ना जारी है और उन्होंने इस पाकिस्तानी सुपर स्टार बल्लेबाज़ के पीछे धकेलते हुए नंबर तीन की पोजीशन हासिल कर ली है. सूर्या ने जहाँ एक पायदान की छलांग लगाई है वहीँ बाबर आजम एक पायदान और नीचे फिसले है. बाबर आज़म के 771 रेटिंग पॉइंट्स के मुकाबले सूर्यकुमार के कुल रेटिंग पॉइंट्स 780 हो गए हैं. 

सूर्यकुमार को यह फायदा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल खेले गए पहले टी-20 मैच में 46 रनों की तूफानी पारी खेलने से हुआ, 25 गेंदों की इस पारी में सूर्या ने 4 छक्के भी जेड थे. हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत न दिला सकी क्योंकि भारतीय गेंदबाज़ों ने खूब रन लुटवा दिए थे. वहीँ कल पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच भी टी 20 मैच खेला गया जिसमें बाबर आज़म फिर एकबार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सिर्फ 31 रन ही बना सके. वहीँ मोहम्मद रिज़वान ने 68 रनों की पारी खेलकर नंबर वन की पोजीशन को अभी बरकरार रखा है. 

टी-20 की बैटिंग रैंकिंग में सूर्यकुमार ही अकेले ऐसे ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो भारत की नुमाइंदगी कर रहे हैं. उनके बाद 14वें नंबर पर कप्तान रोहित शर्मा हैं. गेंदबाज़ों की बात करें तो 19वे ओवर के फोबिया का शिकार भुवनेश्वर कुमार की रैंकिंग में दो पायदान की गिरावट आयी है और अब वो 9वे नंबर पर हैं. हालाँकि गेंदबाज़ी में टॉप 10 में वही भारत की नुमाइंदगी कर रहे हैं. वहीँ हार्दिक पांड्या की शानदार बल्लेबाज़ी का उन्हें इनाम मिला है और आलराउंडर की रैंकिंग में अब वो पांचवें नंबर पर पहुँच गए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...