सुपर 4 में पाकिस्तान के हाथों भारत को मिली हार के बाद भविष्यवाणियां करने वाले पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग ने अब कुछ ऐसा कहा है जिससे भारतीय क्रिकेट फैंस खुश नहीं हैं, सहवाग ने कहा कि अगर भारत एशिया कप नहीं जीतता है तो फिर पाकिस्तान के पास मौका है इसे जीतने का. सहवाग ने अपनी बात के समर्थन में जो तर्क दिए वह गलत तो नहीं लेकिन जब आज श्रीलंका के खिलाफ भारत का एक अहम् मैच होना है जिसका जीतना भारत के लिए बड़ा अहम् है, उस मैच से पहले पाकिस्तान को सहवाग द्वारा प्रबल दावेदार बताना कहीं न कहीं भारतीय क्रिकेट फैंस के दिल तोड़ गया. एक तो पाकिस्तान से मिली हार से दिल पहले ही टूटा था उसपर सहवाग जले पर नमक रगड़ने का काम किया।
सहवाग ने कहा कि अगर भारत को आज श्रीलंका के खिलाफ हार मिलती है तो फिर उसका सीधा फायदा पाकिस्तान को मिलेगा। वो अगर दूसरा मैच हार भी जाता है तो आखरी मैच जीतकर भी वो फाइनल में आसानी से पहुँच सकता है. हालाँकि यह कोई विशेषज्ञता वाली बात नहीं है, सभी को मालूम है कि भारत को हराने के बाद पाकिस्तान एडवांटेज की स्थिति में है. वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा कि पाकिस्तान लंबे समय के बाद एशिया कप का फाइनल खेल सकती है और इंडिया को हरा भी सकती है. वैसे सहवाग का ये स्टेटमेंट अपने आप में ही विरोधाभासी। एक तरफ तो वो श्रीलंका से भारत की हार की सम्भावना देख रहे हैं और उस हार से पाकिस्तान को मिलने वाला एडवांटेज देख रहे हैं वहीँ भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल की बात भी कर रहे है.
Read also: भारत बनाम श्रीलंका, मतलब एडवांटेज बनाम डिसएडवांटेज वाला मैच
बता दें कि भारत का सुपर 4 में आज शाम मेज़बान श्रीलंका से मुकाबला है, करो या मरो वाले इस मैच में उसे फाइनल में पहुँचने के लिए यह मुकाबला जीतना ही होगा। श्रीलंका और पाकिस्तान ने सुपर 4 के अपने पहले मैच जीतकर फाइनल की उम्मीदें पहले ही बढ़ा ली हैं अब भारत को अपने दोनों मैचों में जो उसे श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ खेलना है जीतना ही होगा।

