पाकिस्तान के खिलाफ निडर क्रिकेट खेलेंगे: रोहित शर्मा

स्पोर्ट्सपाकिस्तान के खिलाफ निडर क्रिकेट खेलेंगे: रोहित शर्मा

Date:

एशिया कप आज से शुरू हो गया है, लेकिन बात कल के मैच की हो रही है जो भारत और पाकिस्तान के बीच कल खेला जाने वाला है. मैच से पहले आज प्रेस कांफ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तांन ने बताया कि टीम का मोराल कितना हाई है. रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में पिछली हार को भूलते हुए निडर क्रिकेट खेलने की बात कही और साथ ही कहा कि वह नए नए प्रयोग जारी रखेंगे जो टीम को फायदा भी पहुंचा सकते हैं और नुक्सान भी. 

रोहित ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने कल के लिए पूरा प्लान तय कर लिया है, हम लोग उसी के हिसाब से मैदान में जायेंगे। इंडिया पाकिस्तान मैच के हाइप पर भारतीय कप्तान ने कहा कि हम लोगों के कुछ भी अनयूजुअल नहीं है, हम लोग बरसों से यह सब देखते हैं आये हैं. क्रिकेट के फैंस के लिए बेशक इंडिया-पाकिस्तान का मैच कुछ अलग ही मायने रखता है लेकिन हमारे लिए सिर्फ एक मैच है जिसे जीतने के इरादे से हम मैदान में उतरेंगे।

Read also: Virat Kohli: विराट होने की भी एक सीमा होती है

रोहित दोनों टीमों के चोटिल खिलाडियों की बात करते हुए कहा कि उधर के दो लड़के बाहर हैं, हम भी बुमराह के बिना हैं लेकिन यह उन लड़कों के लिए एक अवसर होगा जो इन खिलाडियों की जगह खेलेंगे। टीम कॉम्बिनेशन के सवाल पर रोहित ने कहा कि कुछ बातें कल के लिए छोड़ दीजिये। कल मैदान पर आपको पता चल जायेगा कि कौन कौन लड़के फाइनल इलेविन में हैं.पिच के बारे में पूछे गए सवाल पर भारतीय कप्तान ने कहा कि कुछ कहा नहीं जा सकता। यहाँ पर तेज़ गेंदबाज़ों को भी विकेट मिलती हैं और स्पिनर्स को भी. विराट कोहली के बारे में पूछने पर रोहित ने जवाब दिया कि वह एक महीने बाद लौटे हैं, काफी फ्रेश लग रहे हैं, नेट पर काफी मेहनत कर रहे हैं, उनको देख कर मुझे तो नहीं लगता कि वह कुछ एक्स्ट्रा एफर्ट कर रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related