आप सांसद संजय सिंह ने 17 मई को कर दी थी प्रधानमंत्री के भावुक होने की भविष्यवाणी

फीचर्डआप सांसद संजय सिंह ने 17 मई को कर दी थी प्रधानमंत्री...

Date:


आप सांसद संजय सिंह ने 17 मई को कर दी थी प्रधानमंत्री के भावुक होने की भविष्यवाणी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी के डॉक्टरों से बातचीत के दौरान कोरोना से मरने वालों पर भावुक होकर आम आदमी पार्टी संजय सिंह की उस भविष्वाणी को सच साबित कर दिया जो उन्होंने 17 मई को कर दी थी.

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि आप लोग थोड़ा सा इंतजार करिए, वह आपके सामने आ जाएंगे। बस लाइट, कैमरा और एक्शन का इंतजार है। उन्होंने कहा कि टीवी पर आकर रोएंगे और पूरे देश के चैनल चलाएंगे कि भावुक हो गए, रोने लगे। वास्तव में यदि अगर हम लोग इस देश का कुछ भला चाहते हैं तो हम सबको इससे बाहर आना पड़ेगा।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के डॉक्टरों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना ने कई अपनों को हमसे छीना है। मैं उन सब अपनों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। उनके अपनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता हूं। इसी दौरान प्रधानमंत्री बात करते हुए भावुक हो गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related