मेरठ में 426 नये कोरोना संक्रमित मिले, 10 की मौत

मेरठ रीजनमेरठ में 426 नये कोरोना संक्रमित मिले, 10 की मौत

Date:


मेरठ में 426 नये कोरोना संक्रमित मिले, 10 की मौत

  • संक्रमण और मौत के मामलों में प्रदेश में तीसरे स्थान पर है मेरठ
  • 6569 हो गये जिले में कोरोना एक्टिव केस

मेरठ। उत्तर प्रदेश में एक समय कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित चल रहे जिला मेरठ में कोरोना संक्रमण में कमी आती जा रही है। शुक्रवार को मेरठ में 426 नये कोरोना संक्रमित मिले और 10 मरीजों की मौत हो गयी। वहीं कोरोना संक्रमण के मामले में मेरठ प्रदेश में तीसरे नंबर पर आ गया है। प्रदेश में पहले स्थान पर रहे गाजियाबाद में 995 और दूसरे स्थान पर गोरखपुर में 893 मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना से मौत के मामले में भी मेरठ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। इससे पहले वाराणसी में 15 और सहारनपुर में 11 कोरोना संक्रमितों ने जान गंवाई है।

शुक्रवार को मेरठ जिले में 426 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 67161 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 6569 हो गये हैं। आज 1317 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 59855 हो गया है। वहीं आज 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 737 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के दूसरे भाई का भी निधन
मुजफ्फरनगर/ऋषिकेश। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव कुमार बालियान के दूसरे तहेरे भाई राहुल बालियान (60) का शुक्रवार को निधन हो गया। कोरोना संक्रमित राहुल बालियान को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स (ऋषिकेश) में भर्ती थे। इससे पहले उनके चचेरे भाई जितेंद्र कुमार बालियान भी कोरोेना संक्रमण से जान गंवा चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री संजीव कुमार बालियान के चचेरे भाई जितेंद्र कुमार बालियान (52 वर्ष) को विगत 18 मई को गंवा देने का दुख अभी कम नहीं हुआ था कि शुक्रवार को उनके तहेरे भाई राहुल बालियान (60) का निधन हो गया। कोरोना संक्रमित दोनों भाईयों का उपचार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स (ऋषिकेश) में चल रहा था। प्रशासन की अनुमति लेने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अंतिम संस्कार के लिये अपने भाई के पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक गांव कुटबी मुज्जफरनगर ले गये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related