राजकुमार हिरानी के साथ बायोपिक में काम करेंगे आमिर खान

एंटरटेनमेंटराजकुमार हिरानी के साथ बायोपिक में काम करेंगे आमिर खान

Date:

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने मनोरजन जगत में मानो तहलका ही मचा दिया था.फिल्म सुपरहिट रही थी . लेकिन तब से लेकर अब तक आमिर ‘दंगल’ जैसी सफलता दोहरा नहीं पाए हैं. आमिर खान 2022 में बड़े इरादे के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ लेकर आए थे । लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी पिट गई कि एक्टर ने एक्टिंग से दूरी बना ली. इससे पहले जो दो-तीन फिल्में आईं उनका भी बुरा हश्र हुआ। ऐसे में अब आमिर खान फिल्मों के चयन को लेकर काफी सचेत हो गए हैं. खबर है कि आमिर ने एक बार फिर ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ डायरेक्टर राजकुमार हिरानी से हाथ मिलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक बायोपिक पर साथ काम करेंगे।

‘पिंकविला’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार हिरानी ने हाल ही में आमिर खान को एक बायोपिक की स्क्रिप्ट सुनाई, जो एक्टर को काफी पसंद आई है. राजकुमार हिरानी फिलहाल शाहरुख खान के साथ ‘डनकी’ पर काम कर रहे हैं। इसके बाद वह आमिर के साथ बायोपिक की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। आमिर खान ने राजकुमार हिरानी की फिल्म में अपनी काफी दिलचस्पी दिखाई है.

आमिर खान नरेशन सुनकर खुश हो गए

राजकुमार हिरानी और आमिर ने 10 साल पहले ‘पीके’ में साथ काम किया था। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं. उन्होंने ‘3 इडियट्स’ में भी साथ काम किया था। तभी से राजकुमार हिरानी और आमिर एक साथ काम करने के लिए उत्सुक थे। अब जब मौका मिला है तो आमिर की खुशी का ठिकाना नहीं है. संभव है कि इस फिल्म के जरिए आमिर एक बार फिर अभिनेता के तौर पर सफल वापसी कर पाएंगे .

आमिर करेंगे चार फिल्मों की घोषणा

‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद आमिर ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। बतौर एक्टर उन्होंने अब तक एक भी फिल्म की घोषणा नहीं की है. लेकिन आमिर फिल्म प्रोडक्शन का काम जरूर देख रहे हैं. वहीं ‘इंडिया हेराल्ड’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान बतौर प्रोड्यूसर चार फिल्मों का ऐलान करने वाले हैं। आमिर फरहान अख्तर अभिनीत एक स्पेनिश फिल्म का हिंदी रीमेक बना रहे हैं। इसके अलावा वह मलयालम फिल्म ‘जय जय जय हे’ का हिंदी रीमेक भी बना रहे हैं। इसमें फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं।

शायद आमिर खान का कैमियो

फिल्म ‘प्रीतम प्यारे’ भी है, जिसका निर्देशन सुनील पांडे और निर्माता आमिर खान हैं . आमिर जिस चौथी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं उसका कनेक्शन पूर्व पत्नी किरण राव से है। दरअसल इसका निर्देशन किरण राव करेंगी. इनमें से एक फिल्म में आमिर के कैमियो करने की भी चर्चा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...