दिल्ली से सटे हरियाणा में भले ही आम आदमी पार्टी को कुछ हासिल होते हुए दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन जम्मू कश्मीर से उसके लिए अच्छी खबर आयी है. जम्मू कश्मीर में उसे पहली सफलता मिली है. जम्मू-कश्मीर की डोडा विधानसभा सीट जो उधमपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है पर आम आदमी पार्टी के मेहराज मलिक को कामयाबी हासिल हुई है. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने यहाँ पर भाजपा के गजय सिंह राणा को 4770 मतों से हराया।
बता दें कि डोडा विधानसभा सीट मुस्लिम बहुल बहुल वाली है. 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने डोडा सीट पर जीत दर्ज की थी। पार्टी ने इस बार भी अपना उम्मीदवार नहीं बदला है और गजय सिंह राणा को टिकट दिया है। डोडा से कांग्रेस ने शेख रियाज को, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने खालिद नजीब सुहारवादी को, आम आदमी पार्टी ने मेहराज मलिक को, पीडीपी ने मंसूर अहमद भट को टिकट दिया है।
इस सीट पर 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पहले चरण में 18 सितंबर को वोटिंग हुई थी। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन है और वे भारत गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन डोडा सीट पर वे दोस्ताना मुकाबला कर रहे हैं ताकि बीजेपी का गढ़ ढहाया जा सके।

