Gujarat Chunavi Dangal : गुजरात को लगी भाजपाई मर्ज की सिर्फ आप दबाई है:- अरविंद केजरीवाल

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal : गुजरात को लगी भाजपाई मर्ज की सिर्फ आप...

Date:

Gujarat chunavi dangal:- आज आम।आदमी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुजरात मंथन में अपने कदम रखे और जनता को भेदने के लिए मेहसाणा को अपना केंद्र बिंदु बनाया। अरविंद केजरीवाल ने मेहसाणा में आज अपनी तिरंगा यात्रा की इस यात्रा के जरिए गुजरात मे आप ने खुद को भाजपा और कांग्रेस के सामने एक बड़े विपक्षी दल के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की और पाटीदार वोट बैंक को अपने खेमे में करने का हर सम्भव जाल बिछाया। 

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal: कांग्रेसियों की है भाजपा से सांठ गांठ इसीलिए 27 साल हैं सत्ता से दूर

असल मे मेहसाणा जिला पाटीदार वोट बैंक का हब कहा जाता है यहां ज्यादा संख्या में इसी समुदाय के लोग रहते हैं।  वही अरविंद केजरीवाल ने अन्य दलों की भांति आज गुजरात की राजनीति में मुख्य द्वार मेहसाणा से प्रवेश किया और अपनी पतेह का सपना लेकर विपक्ष को ललकारा। उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा दोस्तो आज चारो तरफ क्या माहौल है केम छो… मजा मां. आम आदमी पार्टी कट्टर देशभक्ति की पार्टी है। पिछले 20 दिनों से हम गुजरात के चप्पे चप्पे को समझने और लोगो से जुड़ने की कवायद में जुटे हुए हैं। लोग आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं और इस बार जनता से परिवर्तन का बिगुल फूंकने की योजना बना ली है। 

उन्होंने आगे कहा दिल्ली में हमारी सरकार है हमने दिल्ली वासियों के लिए बिजली मुफ्त करदी है। अब गुजरात के मुफ्त बिजली चाहिए की नहीं। वही भाजपा को इंगित करते हुए वह बोले ये भाजपाई गुंडई करते हैं धमकाते है लेकिन हम दोस्ती की बात करते हैं। गुजरात वासियों अब तुम्हे डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब गुजरात बदलने वाला है और अब गुजरात मे बन्द पड़ा विकास का इंजन धक धका कर चलने जा रहा है। आज जो भाजपाई मर्ज लगी है उंसे ठीक करने की एकमात्र दबाई आप है। गुजरात के असली मुख्यमंत्री तो सीआर पाटिल है जिनकी हिम्मत नहीं है कि वह अपने मुख से मेरा नाम ले सकें।

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal: अरविंद केजरीवाल का आज गुजरात मे चौथा रोड शो मचाएगा राजनीतिक दलों में खलबली

मैने उनका भाषण सुना था कि अदामी दिल्ली से आता है और यहां महाठग करता है। अगर ऐसा है तो भईया मेरा नाम ले लो क्योंकि असली महाठग तो पाटिल है। जबसे गुजरात मे आप आई है भाजपा कांप रही है और वह अंदर से सहमी हुई है। हिम्मत है तो केजरीवाल को धमका करके दिखाओ, आम आदमी पार्टी को धमका कर दिखाओ. ये हमारी देशभक्ति से डरते हैं, ये हमारी कट्टर ईमानदारी से डरते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...