Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे जहाँ इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है वही सत्ताधारी दल भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में इस समय 36 का आंकड़ा छिड़ा हुआ है। आय दिन यह खबरें राजनीतिक गलियारों में हिचकोले खाती दिखाई देती है कि कांग्रेस नेता भाजपा नेताओं से मिले हैं और कांग्रेस की अंदरूनी जानकारी भाजपा को देते हैं। वही अभी हाल ही में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल द्वारा कांग्रेस पर तरह तरह के आरोप लगाए गए और पार्टी से इस्तीफे के बाद उन्होंने 2 जून को भाजपा जॉइन कर ली जिसके बाद इन अटकलों ने और जोर पकड़ लिया की कांगेसियो की भाजपा से साठ गांठ है।
Read also: हार्दिक पटेल धोखेबाज उन्होंने दिया पूरे पाटीदार समाज को धोखा: एसपीजी अध्यक्ष लालजी पटेल
वही अब बड़ी खबर यह है कि कांग्रेस आइटी सेल के मुखिया रोहन गुप्ता की पत्नी व भाई के भाजपा नेता की पत्नी के साथ एक कंपनी में भागीदारी है और इसी भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर मानहानि का मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज होने के बाद सियासी गलियारों में इस खबर ने तूल पकड़ ली की कांग्रेस के अंदरूनी सूत्र कांग्रेस के वफादार नहीं है वह कांग्रेस के साथ प्रत्यक्ष रूप से होकर भाजपा की पैरवी कर रहे हैं और नेताओं की इसी दोगली नीति के कारण आज 27 साल से कांग्रेस गुजरात मे सत्ता से दूर है और उसे जीत का सुख नहीं प्राप्त हुआ है। हालाकि गुजरात कांग्रेस के नेताओ ने इन बातों का खंडन किया है और कहा है कि ऐसी बाते महज कांग्रेस में फूट डालने के उद्देश्य से की जा रही है।
जानकारी के लिए बता दें कांग्रेस के आइटी सेल के मुखिया रोहन गुप्ता की पत्नी योगिता व भाई अर्पण ने गुजरात राज्य सहकारी जीएससी बैंक के चेयरमैन एवं अजय पटेल की पत्नी देवांगना के साथ मिलकर 2021 में सनबर्ड्स इंफ्राबिल्ड नामक कंपनी बनाई। इसमें ये तीनों निदेशक बने। इनके अलावा दो और लोगों को निदेशक बनाया गया। जीएससी बैंक के निदेशक मंडल के छह सदस्य भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा भी इसमें सदस्य हैं।
Read also: पार्टी में पद को लेकर फैले असंतोष को खत्म करने के लिए सीआर ने उठाया बढ़ा कदम
अजय पटेल भाजपा के उन नेताओं में से एक है जिन्हें भाजपा के बड़े नेताओं का करीबी माना जाता है। इन्होंने नोटबन्दी के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गुजरात राज्य सहकारी बैंक पर करोड़ों रुपये के नोटों को बदले जाने का आरोप लगाया था और इसे लेकर अजय पटेल ने राहुल के खिलाफ मानहानि का एक मामला दर्ज करा रखा है। वही अब गुजरात चुनाव से पहले इस बात ने तूल पकड़ रखी है कि कांग्रेस के आईटी सेल प्रमुख राहुल गुप्ता के भाजपा से सम्बंध है हालांकि राहुल ने इससे इनकार किया है और कहा है कि उनकी पत्नी व भाई ने इस कंपनी से अब इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस कार्यसमिति के एक सदस्य ने इस बारे में कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस गुजरात में 27 साल से सत्ता से बाहर है। मामला सीधे राहुल गांधी के करीबी से जुड़ा होने के कारण प्रदेश के नेता इस बारे में बोलने को तैयार नहीं हैं।

