Banaras Serial Blast : जेल में दाखिल होते ही बदला वलीउल्लाह का व्यवहार, जेल प्रशासन ने शुरू की गहन निगरानी

उत्तर प्रदेशBanaras Serial Blast : जेल में दाखिल होते ही बदला वलीउल्लाह का...

Date:

गाजियाबाद। वाराणसी सीरियल बम ब्लास्ट के दोषी वलीउल्लाह को आज गाजियाबाद की सेशन अदालत ने फांसी की सजा सुनाई। इसके बाद वलीउल्लाह को गाजियाबाद की डासना जेल में ले जाया गया। जहां पर उसका जेल के भीतर सबसे पहले मेडिकल हुआ उसके बाद उसको जेल प्रशासन ने भीतर दाखिल  किया। इस दौरान वलीउल्लाह के व्यवहार में परिवर्तन देखा गया।

Also Read : Varanasi Serial Blast : फांसी की सजा सुनते ही वलीउल्लाह परिवार का हवाला देकर मांगने लगा रहम की भीख

जेल अधीक्षक डासना ने बताया कि गत 15 दिसंबर 2006 को आरोपी वलीउल्लाह को डासना जेल में ट्रांसफर किया था। इसके बाद वलीउल्लाह जेल के एक कमरे में अलग रह रहा है। उसको आम कैदियों से मिलने की मनाही है। उसका खाना कमरे में पहुंचाया जाता है। जेल प्रशासन के बताया कि वलीउल्लाह जब से जेल में आया उसके बाद से शांत और अलग रहता है। डासना जेल में वलीउल्लाह की एक तिहाई उम्र बीत गई। इस दौरान उसके व्यवहार में किसी प्रकार का कोई  परिवर्तन नहीं आया।

आज जब वलीउल्लाह को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई उसके बाद जब उसको जेल परिसर में दाखिल किया गया उस दौरान वह गुमसुम था। जेल अधीक्षक ने बताया कि पेशी पर ले जाने और कोर्ट से आने के बाद से उसके स्वास्थ्य जांच की गई। वलीउल्लाह का रक्तचाप सामान्य है और उसने स्वास्थ्यकर्मियों और जेल कर्मचारियों से कोई बात नहीं की।

Also Read : Banaras Blast : बनारस ब्लास्ट में 16 साल बाद फैसला, आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा

फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद से उसके हाव-भाव बदले हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि वलीउल्लाह के कमरे के बाहर बंदीरक्षक तैनात कर दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा कि जेल परिसर में भ्रमण के दौरान वलीउल्लाह की बैरक का जायजा लिया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related