मथुरा। जिले के थाना गोविंदनगर इलाके की पॉश कॉलोनी जगन्नाथ पुरी में देर रात चांदी कारोबारी ने पत्नी को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली। दंपत्ति की मौत हो गई। दंपत्ति के शव घर के अंदर खून से लथपथ मिले। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Also read: प्रशासन ने 21 लाख में बेच दी लॉकडाउन में छूटी मजदूरों की साइकिल
थाना गोविंदनगर की पॉश कॉलोनी जगन्नाथ पुरी के रहने वाले कृष्ण कुमार कौशिक उर्फ निमाई पंडित व उनकी पत्नी साधना कौशिक का शव उनके घर के अंदर ही मिला। रविवार देर रात को हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी में सनसनी फ़ैल गई। दोनों के शव अलग अलग कमरे में पड़े हुए थे। कृष्ण कुमार कौशिक के बच्चे अलग कमरे में सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर जब वह जागे तो उन्होंने अपने पिता का शव देखा। पिता का शव देखकर बदहवास हुए बच्चे मां के कमरे की तरफ भागे जहां मां का शव पड़ा हुआ था। माता पिता का शव देख बच्चे बदहवास हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पति पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मौके से लायसेंसी पिस्टल बरामद की। संभावना जताई जा रही है कि .32 वोर की पिस्टल से निताई पंडित ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद आत्महत्या कर ली।
Also Read : कानपूर की साम्प्रदायिक घटना ख़ुफ़िया तंत्र की नाकामी: मायावती
जांच में जुटी पुलिस
दंपत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया की कृष्ण कुमार कौशिक उर्फ निताई व उनकी पत्नी साधना कौशिक की मौत हुई है। यह हत्या है या आत्महत्या जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम मौके पर है। कितने राउंड फायरिंग हुई है यह सब जांच की जा रही है।

