Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व बड़े नेताओं का सियासी दौरा आरंभ हो गया है। जहां अभी हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने गुजरात का चौथा दौरा किया वही अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिन के भीतर गुजरात मे दूसरी बार दौरे पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूठे आदिवासी समाज को भाजपा के खेमे में करने के उद्देश्य से 10 जून को पुनः गुजरात दौरे पर होंगे। गुजरात मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून से 18 जून तक रहेंगे और जनता को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात मे 10 जून को नवसारी में दक्षिण गुजरात के आदिवासीओं को सम्बोधित करेंगे।
Read also: गुजरात चुनाव में जीत के राजनीतिक इतिहास को समझने में जुटी आप
सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात सिर्फ आदिवासियों को भेदने के उद्देश्य से जा रहे हैं। तापी नर्मदा लिंक परियोजना के चलते भाजपा से आदिवासी समाज काफी रुष्ट था और विपक्ष ने इसे मुद्दे के रूप में इस्तेमाल किया था जिसके बाद आदिवासी भाजपा से दूर हों रहे हैं। वही अब चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने विपक्ष के इस मुद्दे को धराशायी कर दिया है और तापी लिंक परियोजना को रद्द करने के बाद अब भाजपा सरकार लगातार आदिवासी समाज को मनाने की कवायद में लगी हुई है।
Read also: पार्टी में पद को लेकर फैले असंतोष को खत्म करने के लिए सीआर ने उठाया बढ़ा कदम
वही अब गुजरात मे लम्बे समय तक अपना दबदबा कायम रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब आदिवासी समाज को मनाने के लिए गुजरात पहुंच गए हैं। यह 10 जून से 18 जून तक नई नई रणनीतियों के बलबूते पर जनता को अपने खेमे में करने का ताना बाना बनेंगे और 18 जून को गुजरात मे मोदी का भव्य रोड शो होगा जो की उन्हें जनता से जोड़ने के उद्देश्य से करवाया जा रहा है। मोदी के इस दौरे को लेकर विपक्षियों का कहना है कि गुजरात मे भाजपा विपक्ष की नीतियों से कांप गई है और उसे अपनी हार दिखाई दे रही है जिसके चलते भाजपा लगातार बड़े नेताओं को गुजरात दौरे पर बुलाकर जनता को सम्मोहित करना चाह रही है।

