Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात में आप संयोजक केजरीवाल का ऐलान,चुनाव जीतने पर देंगे 300 यूनिट फ्री बिजली

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: गुजरात में आप संयोजक केजरीवाल का ऐलान,चुनाव जीतने पर...

Date:

अहमदाबाद। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने गुजरात की ओर अपना रूख किया है। आम आदमी पार्टी संयोजक ने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी घोषणा की है। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी की आज सूरत में एक रैली थी। जिसमें आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सूरत में आप के चुनावी वादों का ऐलान कर दिया। आप संयोजक ने ऐलान किया कि गुजरात में आप पार्टी की सरकार बनने के तीन माह के भीतर ही 300 यूनिट बिजली हर माह मुफ़्त दी जाएगी।  इसके अलावा राज्य में 24 घंटे बिजली मिलेगी और तीसरा सबसे बड़ा अरविंद केजरीवाल ने किया कि 31 दिसंबर तक का सारा पुराना बकाया बिजली बिल माफ किया जाएगा। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल आज सूरत पहुंचे। सूरत में अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि गुजरात को भाजपा सरकार ने पूरी तरह से लूट लिया है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश में सांप्रदायिक दंगे फैलाने का काम कर रही है।

Read also: Uttarakhand Politics: सीएम धामी की ये महिला मंत्री एक बार फिर से चर्चा में,कांग्रेस ने साधा निशाना

केजरीवाल ने गुजरात में मुफ्त बिजली देने सहित तीन बड़े वादे किए। केजरीवाल ने कहा कि एक जुलाई से हमने पंजाब में बिजली मुफ्त की है। लोग चाहते हैं कि गुजरात में बिजली मुफ्त हो जाए। जो कि हमने दिल्ली और पंजाब में किया वही गुजरात में करेंगे। आप की सरकार बनने के तीन माह के अंदर गुजरात में 300 यूनिट बिजली हर परिवार को फ्री मिलेगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग इसको रेवड़ी की बात कर रहे हैं। जो फ्री कि रेवड़ी जनता में बांटी जा रही है उसको भगवान का प्रसाद कहते हैं। फ्री बिजली देना, पढ़ने के लिए अच्छे स्कूल बनाना, फ्री में अच्छा इलाज करना ये भगवान का प्रसाद ही है। लेकिन जो अपने दोस्तों को फ्री कि रेवड़ी दी जाए वो पाप है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...